लाइव न्यूज़ :

एनसीबी ने मुंबई में मादक पदार्थ तस्करी मॉड्यूल का भांडाफोड़ किया, दो व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 5, 2021 20:16 IST

Open in App

मुंबई, पांच फरवरी स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मध्य मुंबई के कुर्ला इलाके से दो लोगों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ तस्करी के एक मॉड्यूल का भांडाफोड़ करने का शुक्रवार को दावा किया।

एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एनसीबी की मुंबई क्षेत्रीय इकाई ने कुर्ला रेलवे स्टेशन के पास तड़के एक मकान में छापा मारा और हिस्ट्रीशीटर जाकिर हुसैन अब्हुल रहमान शेख और उसके साथी शाहाब अली मुल्ला को पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि एनसीबी ने 20 किलोग्राम कोविडन (नशीला पदार्थ) से बनी खांसी की दवा(सीरप), 56 ग्राम मेफेड्रोन और 450 ग्राम गांजा बरामद किया।

अधिकारी ने बताया कि शेख को बब्लू पत्री के नाम से भी जाना जाता है। वह इलाके का कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर है। कुछ साल पहले स्वापक रोधी प्रकोष्ठ ने उसके खिलाफ दो मामले दर्ज किए थे।

उन्होंने बताया कि आरोपी का बांद्रा, कुर्ला और दक्षिण मुंबई में मादक पदार्थ बांटने का नेटवर्क है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?