लाइव न्यूज़ :

नवादा में रिटायर्ड दारोगा की पत्नी और दो बच्चों की हत्या, एक ही कमरे में तीनों का शव, पहली पत्नी के साथ पटना में रहते हैं सब इंस्पेक्टर

By एस पी सिन्हा | Updated: November 30, 2020 21:46 IST

मृतकों में दारोगा शिवनारायण चौधरी की 45 वर्षीया पत्नी लाछो देवी, 13 वर्षीय बेटा राजीव कुमार और 10 वर्षीय बेटा राजकुमार शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमृतका का पति शिवनारायण चौधरी अपनी पहली पत्नी-बच्चों के साथ रहता है. चार दिन पूर्व मृतका से मिलकर पटना गया था.

पटनाः बिहार के नवादा जिले रजौली थाना क्षेत्र के प्राणचक गांव के बिनोबा नगर टोला में एक रिटायर्ड दारोगा की पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दिये जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है.

घटना रविवार की रात की बताई जा रही है. मृतका की पहचान मकदूमपुर थाना के आकोपुर निवासी शिवनारायण चौधरी की पत्नी लाक्षो देवी के रूप में हुई है. बड़ा बेटा 10 वर्षीय राजीव कुमार एवं छोटा बेटा 8 वर्षीय राजकुमार है. मृतका का पति शिवनारायण चौधरी अपनी पहली पत्नी-बच्चों के साथ रहता है. चार दिन पूर्व मृतका से मिलकर पटना गया था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह पडोसियों से मिली सूचना पर रजौली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. तीनों की लाश बिनोबा नगर टोला में सड़क के किनारे एकांत में स्थित उसके घर के भीतर एक पलंग पर पाई गई. तीनों के गले में साड़ी का फंदा लिपटा हुआ था. पुलिस के मुताबिक तीनों की हत्या कर उसे आत्महत्या का स्वरूप देने की कोशिश की गई है.

घटनास्थल पर पहुंचे नवादा के प्रभारी एसपी आनंद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होता है. फोरेंसिक लैब व डॉग स्क्वॉड की टीम मामले की जांच के लिए बुलाई गई है. मृतका लाछो देवी रिटायर्ड दारोगा की दूसरी पत्नी बताई जाती है. दारोगा अपनी पहली पत्नी के साथ पटना में रहते हैं. जबकि तीनों मां- बेटे ही रजौली में रहते थे.

घटना की रात भी दारोगा पटना स्थित अपने आवास पर बताये जाते हैं. दारोगा मूलत: जहानाबाद जिले के मकदूमपुर थाने के आको गांव के रहने वाले बताये जाते हैं. पुलिस को उम्मीद है कि फोरेंसिक लैब व डॉग स्क्वॉड की टीम की जांच से मामले का खुलासा हो सकेगा.

मौके पर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी अन्य पुलिस बल मौजूद है. तीनों शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है. थानाध्यक्ष ने कहा कि तीनों परिवार का शव एक ही पलंग पर मिला है. गले में दाग के निशान हैं. हालाकि पुलिस हर बिंदु पर जांच करने में जुट गई है. 

टॅग्स :हत्याकांडक्राइमपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया