लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस आलाकमान के कड़े तेवरों के बाद ढीले पड़े सिद्धू! फैसले के लिए मिला 48 घंटे का समय

By शीलेष शर्मा | Updated: September 30, 2021 19:12 IST

नवजोत सिंह सिद्धू ने गरुवार को पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल और प्रियंका से बात करने के बाद चन्नी ने सिद्धू को बुलाया था।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों के अनुसार नवजोत सिद्धू अपना इस्तीफ़ा वापस लेने को तैयार हो गए हैं।हालांकि सिद्धू ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के सामने कुछ शर्तें भी रखी हैं।सिद्धू को फ़ैसला करने के लिए 48 घंटों का समय दिया गया है, नहीं तो नियुक्त होगा नया अध्यक्ष।

नई दिल्ली: कांग्रेस आलाकमान के कड़े तेवरों के बाद पंजाब प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके नवजोत सिद्धू अपना इस्तीफ़ा वापस लेने को तैयार हो गए हैं लेकिन इसके लिये उन्होंने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के सामने कुछ शर्तें रखी हैं। मुख्यमंत्री चन्नी ने इसे मानने का भरोसा सिद्धू को दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल और प्रियंका से बात करने के बाद चन्नी ने सिद्धू को बुलाया था। 

सिद्धू को फैसला लेने के लिए 48 घंटे का समय

पार्टी के एक वरिष्ठ महासचिव ने लोकमत को बताया कि राहुल से मिले निर्देशों के अनुसार चन्नी ने सिद्धू को मुलाक़ात के दौरान साफ किया कि वह अपना इस्तीफा वापस लें नहीं तो आलाकमान नए अध्यक्ष की नियुक्ति करने की तैयारी कर चुका है। 

सिद्धू को फ़ैसला करने के लिए 48 घंटों का समय दिया गया है। साथ ही अधिकारियों जिनमें पुलिस महानिदेशक, महाधिवक्ता की नियुक्ति और मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए दागी मंत्रियों को लेकर सिद्धू ने जो आपत्ति उठाई है उसकी समीक्षा कांग्रेस आलाकमान से परामर्श कर की जाएगी ताकि अधिकारियों और कुछ मंत्रियों को बदलने पर कोई निर्णय लिया जा सके।  पार्टी के प्रभारी महासचिव हरीश रावत ने लोकमत से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब में मतभेद जल्दी निपट जाएंगे लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि मुख्यमंत्री की साख को किसी की मांगों के सामने गिराया जाए। 

मुख्यमंत्री चन्नी को अधिकार दिया गया है कि वह सिद्धू से चर्चा कर निर्णय करें कि विवाद को कैसे हल किया जाए क्योंकि कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस छोड़ कर नई पार्टी बनाने में जुटे हैं।

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूCharanjit Singh Channiकांग्रेसपंजाबअमरिन्दर सिंहराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?