लाइव न्यूज़ :

Navi Mumbai Building Collapse: शाहबाज गांव में 3 मंजिला इमारत ढही, मलबे से दो लोग निकाले गए; रेस्क्यू जारी

By अंजली चौहान | Updated: July 27, 2024 09:54 IST

Navi Mumbai Building Collapse:नवी मुंबई के शाहबाज गांव में शनिवार सुबह तीन मंजिला इमारत गिरने से कम से कम दो लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

Open in App

Navi Mumbai Building Collapse:महाराष्ट्र के नवी मुंबई में शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। नवी मुंबई के शाहबाज गांव में तीन मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा हो गया। इमारत गिरने से इसमें कई लोग दब गए हैं जिन्हें बचाने का कार्य जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है और बचाव अभियान चला रही है। नवी मुंबई नगर निगम के आयुक्त कैलास शिंदे ने बताया कि इमारत सुबह करीब 5 बजे ढह गई।

कैलास शिंदे ने कहा, "यह एक जी+3 इमारत है। शाहबाज गांव बेलापुर वार्ड के अंतर्गत आता है। इमारत में 13 फ्लैट थे। दो लोगों को बचा लिया गया है और दो के फंसे होने की संभावना है। एनडीआरएफ की टीमें मौके पर हैं। बचाव अभियान चल रहा है।"

हालिया जानकारी के मुताबिक, रेस्क्यू के दौरान दो लोगों को मलबे से निकाल लिया गया है जबकि दो अभी भी उसी में फंसे हुए हैं। अधिकारी कैलास शिंदे ने कहा कि बचाए गए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

नवी मुंबई नगर निगम आयुक्त ने कहा, "यह 10 साल पुरानी इमारत है। जांच जारी है। इमारत के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"

बता दें कि यह घटना दक्षिण मुंबई में एक चार मंजिला आवासीय इमारत की बालकनी का एक हिस्सा गिरने से 80 वर्षीय एक महिला की मौत हो जाने और चार अन्य के घायल होने के एक सप्ताह बाद हुई है।

टॅग्स :Navi Mumbaiईमारत गिरने की दुर्घटनाएनडीआरएफमहाराष्ट्रएकनाथ शिंदेEknath Shinde
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?