लाइव न्यूज़ :

कैनवास, रंग और पेंटिंग से करते हैं प्यार तो जीत सकते हैं 15 हजार रुपए

By मेघना वर्मा | Updated: January 3, 2018 15:30 IST

पेंटिंग का शौक है तो अपने अंदर के कलाकार को जगाइए और भाग लीजिए राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे इस पेंटिंग शिविर में।

Open in App

रंग-बिरंगे कलर और ब्रश देखते ही अगर आपका मन भी डोल जाता है, आप भी कैनवास पर अपने दिल की बात को रंगों से उतरना जानते हैं तो ये खबर आपको फायदा पंहुचा सकती है। उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र की और से राष्ट्रीय स्तर पर "पेंटिंग कैंप" का आयोजन किया जा रहा है। 17 से 20 जनवरी तक होने वाले इस शिविर में आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच जनवरी है। 

भाग लेने वालों को मिलेगा 15 हजार

एनसीजेडसीसी, इलाहाबाद में लगने वाले इस शिविर का इस साल का विषय "चलो मन गंगा यमुना तीर" है। निदेशक इन्द्रजीत ग्रोवर ने बताया कि इस शिविर में 20 कलाकार भाग ले सकते हैं, जिनमें से दस लोकल और बनारस के होंगे। अन्य दस देशभर से आए हुए कलाकार होंगे। उन्होंने बताया कि कलाकारों को 17 से 20 जनवरी तक का समय दिया जाएगा जिसमें वो विषय के हिसाब से अपनी भावनाओं और विचार को केनवास पर उतार सकते हैं। कलाकारों की बनाई पेंटिंग को प्रदर्शनी में शामिल किया जाएगा, साथ ही सभी भागार्थियों को 10 से 15 हजार रुपए का ईनाम भी दिया जाएगा। बनी हुई पेंटिंग्स को एनसीजेडसीसी के कला-वीथिका में भी जगह दी जाएगी।  

उम्र की नहीं है कोई सीमा

ग्रोवर ने बताया कि इस शिविर में भाग लेने के लिए कोई उम्र की पाबंधी नहीं है। आप की उम्र कितनी भी हो बस आपको रंगों से प्यार होना चाहिए और आप इस शिविर में हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन करने के लिए अपना पूरा प्रोफाइल और अपनी बनाई पेंटिंग्स के सैंपल पांच जनवरी तक भेज सकते हैं। कमेटी को जिन भी कलाकारों की तस्वीरें पसंद आएगी उन्हें संपर्क किया जाएगा।

टॅग्स :इंडियाहिंदू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां