लाइव न्यूज़ :

'राहुल गांधी ने अपने ड्रामे से सिद्ध कर दिया है कि उन्होंने कुछ गलत किया है', नेशनल हेराल्ड मामले में बोले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 13, 2022 17:45 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, अगर आप अपने समर्थकों, सीएम और सांसदों के साथ ईडी कार्यालय जाते हैं - जैसे आप नामांकन दाखिल करेंगे? इसका मतलब है कि आप ईडी को डराना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअसम के मुख्यमंत्री ने कहा- ईडी को डराना चाहते हैं कांग्रेस नेता राहुल गांधीसरमा ने कहा, भारत बदल गया है, अब आपसे कोई नहीं डरेगामल्लिकार्जुन खड़गे बोले हम डरने वाले नहीं, हम इसका सामना करेंगे

गुवाहाटी: नेशनल हेराल्ड मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के ड्रामे ने यह सिद्ध कर दिया है कि उन्होंने कुछ गलत किया है।

हिमंत बिस्वा सरमा ने इस मामले में मीडिया से बातचीत के दौरान ये कहा कि राहुल गांधी इस देश के सांसद हैं। जब ईडी ने उन्हें तलब किया तो उन्हें उनके सामने पेश होना चाहिए और ईडी अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखना चाहिए। उसके बाद कानून अपना काम करेगा। भारत का कानून इतना मजबूत है कि निर्दोष होने पर आपको कभी दंडित नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा, लेकिन इसका क्या मतलब है अगर आप अपने समर्थकों, सीएम और सांसदों के साथ ईडी कार्यालय जाते हैं - जैसे आप नामांकन दाखिल करेंगे? इसका मतलब है कि आप ईडी को डराना चाहते हैं। असम सीएम ने आगे कहा, ताकि ईडी आपकी तथाकथित लोकप्रियता से डर जाए और आपके खिलाफ कोई कार्रवाई न करे। राहुल गांधी ने अपने नाटक के जरिए साबित कर दिया है कि उन्होंने कुछ गलत किया है। नहीं तो वह चुपचाप वहां जाते और बाद में मीडिया को बयान देते। लेकिन जुलूस निकाला गया और वह कांग्रेसी सेना के साथ ईडी के सामने पेश हुए। सरमा ने कहा, भारत बदल गया है, अब आपसे कोई नहीं डरेगा।

उधर, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम सत्याग्रह कर रहे हैं और जब सत्याग्रह करते हैं तो डिटेंशन और जो भी केस लगाने हैं वो लगते हैं उसकी चिंता नहीं है। चिंता इस बात की है कि इस देश में लोकतंत्र के तहत हम जो भी धरना या सत्याग्रह करते हैं उससे ये नहीं समझना चाहिए कि कांग्रेस कमजोर है। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला फर्जी है सिर्फ परेशान करने के लिए सबको ईडी ऑफिस बुलाया जा रहा है। इसमें राजनीति हो रही है और कुछ नहीं, इसलिए इसका खंडन करने के लिए कांग्रेस ने आज पूरे देश में सत्याग्रह किया और हजारों लोग गिरफ्तार हुए। हम डरने वाले नहीं, हम इसका सामना करेंगे।

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माराहुल गांधीप्रवर्तन निदेशालयकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष