लाइव न्यूज़ :

National Herald Case: सोनिया गांधी से अस्पताल में मिले पहुंचे राहुल और प्रियंका, सेहत के बारे में जाना, जानें पूरा मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 13, 2022 16:35 IST

National Herald Case: कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय में पेश हुए।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को अपनी मां सोनिया गांधी से अस्पताल जाकर मुलाकात की।सोनिया गांधी को 12 जून को COVID से संबंधित मुद्दों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को 23 जून को तलब किया है।

National Herald Case: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कथित धनशोधन के मामले में ईडी के समक्ष पेश होने के बाद सोमवार को अपनी मां सोनिया गांधी से अस्पताल जाकर मुलाकात की।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को 12 जून को COVID से संबंधित मुद्दों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना वायरस संक्रमण के बाद हुई स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ईडी की पूछताछ के बाद भोजनावकाश के लिए बाहर आए राहुल गांधी सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे और सोनिया गांधी की सेहत के बारे में जाना। 

ईडी ने इससे पहले राहुल गांधी को दो जून को पेश होने के लिये कहा था, लेकिन उन्होंने इसके लिए कोई दूसरी तारीख देने का अनुरोध करते हुए कहा था कि वह देश से बाहर हैं। जांच एजेंसी ने इसी मामले में कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को 23 जून को तलब किया है।

पहले उन्हें आठ जून को पेश होने के लिए नोटिस दिया गया था। हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष ने पेश होने के लिए और समय मांगा था क्योंकि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं तथा अब तक स्वस्थ नहीं हुई हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से रवाना हुए।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला फर्जी है सिर्फ परेशान करने के लिए सबको ED ऑफिस बुलाया जा रहा है। इसमें राजनीति हो रही है और कुछ नहीं, इसलिए इसका खंडन करने के लिए कांग्रेस ने आज पूरे देश में सत्याग्रह किया और हजारों लोग गिरफ्तार हुए। हम डरने वाले नहीं, हम इसका सामना करेंगे।

हम सत्याग्रह कर रहे हैं और जब सत्याग्रह करते हैं तो डिटेंशन और जो भी केस लगाने हैं वो लगते हैं उसकी चिंता नहीं है। चिंता इस बात की है कि इस देश में लोकतंत्र के तहत हम जो भी धरना या सत्याग्रह करते हैं उससे ये नहीं समझना चाहिए कि कांग्रेस कमजोर है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मैंने सोचा मैं एक बार ED, आयकर विभाग के अधिकारियों से मिलूं। मैंने उनसे मिलने का समय मांगा तो उन्होंने मुझे समय दे दिया। बाद में पता नहीं क्या हुआ उन्होंने कहा कि वे खुद जयपुर आकर मुझसे मिलेंगे। ये हमारे देश की बहुमूल्य एजेंसियां हैं। ये बेकार के छापे डालते रहते हैं।

टॅग्स :सोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधीकांग्रेसBJPप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम