लाइव न्यूज़ :

Video: विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर थूकती नजर आईं कांग्रेस नेता नेट्टा डिसूजा, भाजपा ने की आलोचना

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 21, 2022 20:21 IST

कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने राहुल गांधी की ईडी की पूछताछ के खिलाफ एक विरोध मार्च के दौरान महिला पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर थूक दिया। ऐसे में उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस की आलोचना की।पिछले हफ्ते रेणुका चौधरी ने एक पुलिस वाले को तब कॉलर से खींच लिया जब वह प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ का विरोध कर रही थीं।

नई दिल्ली: तेलंगाना में कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी द्वारा एक पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ने वाले वीडियो के सामने आने के बाद एक अन्य कांग्रेस नेता का मंगलवार को एक पुलिस वाले पर थूकते हुए वीडियो सामने आया है। कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने राहुल गांधी की ईडी की पूछताछ के खिलाफ एक विरोध मार्च के दौरान महिला पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर थूक दिया। 

वहीं, भाजपा ने इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस की आलोचना की। भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट करते हुए लिखा, "शर्मनाक और निंदनीय। असम में पुलिस की पिटाई करने के बाद, हैदराबाद पर अपना कॉलर पकड़े हुए, अब महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने पुलिस और महिला सुरक्षाकर्मियों पर केवल इसलिए थूक दिया क्योंकि राहुल से ईडी भ्रष्टाचार के लिए पूछताछ कर रही है। क्या सोनिया, प्रियंका और राहुल उनपर कार्रवाई करेंगे?" 

ये पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस नेता पुलिसकर्मियों से पेश आए हों। बताते चलें कि पिछले हफ्ते रेणुका चौधरी ने एक पुलिस वाले को तब कॉलर से खींच लिया जब वह प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ का विरोध कर रही थीं। घटना तेलंगाना की थी। यही नहीं, इस घटना के लिए रेणुका चौधरी से पूछताछ भी हुई थी। पूछताछ करने पर चौधरी ने इस कृत्य को सही ठहराया था और कहा थ कि उनके पैर में दर्द था, लेकिन पुलिस उन्हें धक्का दे रही थी। 

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह