लाइव न्यूज़ :

भारत में बढ़ रही है बेटी की चाहत, 78% पुरुषों और 79% महिलाओं को जरूर चाहिए एक लड़की

By गुलनीत कौर | Updated: January 23, 2018 12:45 IST

नेशनल फॅमिली हेल्थ सर्वे के ताजा आंकड़ों के अनुसार ग्रामीण भारत में शहरों की तुलना में बेटी चाहने वालों की संख्या ज्यादा है।

Open in App

भारत में 79 प्रतिशत महिलाओं और 78 प्रतिशत पुरुषों को अपनी संतानों में कम से कम एक बेटी जरूर चाहिए।  जी हां...  भारत की ये बदलती हवा के बारे में तब पता चला जब हाल ही में नेशनल फॅमिली हेल्थ सर्वे द्वारा एक सर्वे किया गया। जिसके अनुसार 15 से 49 वर्षीय महिलाओं और 15 से 54 वर्षीय पुरुषों, दोनों को अपने बच्चों में कम से कम एक बेटी चाहिए।  

NFHS के इस सर्वे में केवल कुलीन वर्ग ही नहीं, बल्कि हर वर्ग के लोगों को शामिल किया गया है। सर्वे के अनुसार भारत की अनुसूचित जातियों से लेकर पिछड़े हुए भारत में भी लोगों को संतान के रूप में बेटी जरूर चाहिए। शायद आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन बेटी की ये मांग ग्रामीण इलाके की महिलाओं में अधिक (81 प्रतिशत) है। शहरी महिलाओं में ये मांग घटकर 75 प्रतिशत है।  

हम अक्सर कहते हैं कि शिक्षक व्यक्ति बेटा और बेटी में फर्क नहीं करता है, लेकिन सर्वे के अनुसार पढ़ी लिखी 72 प्रतिशत महिलाओं को बेटी चाहिए, जबकि गांव की 81 प्रतिशत अनपढ़ महिलाएं चाहती हैं कि उन्हें कम से कम एक बेटी जरूर हो। इसके साथ ही यह मांग ग्रामीण इलाके के 80 प्रतिशत पुरुषों में है, और दूसरी ओर शहरी इलाके के 75 प्रतिशत पुरुष ऐसी ख्वाहिश रखते हैं। 

बेटियों के अलावा बेटों की बात करें तो हर वर्ग और जाति में 82 प्रतिशत महिलाओं और 83 प्रतिशत पुरुषों को कम से कम एक बेटा चाहिए।  यह मांग भारत के बिहार में और भी अधिक बढ़ जाती है, जहां आज भी लोगों को बेटी से पहले बेटा ही चाहिए।  

फोटो: विकिमीडिया कॉमन्स

टॅग्स :महिलाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी