लाइव न्यूज़ :

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने स्वर्ण मंदिर में बेअदबी की निंदा की

By भाषा | Updated: December 19, 2021 20:56 IST

Open in App

श्रीनगर, 19 दिसंबर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने रविवार को पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में कथित बेअदबी की कोशिशों की निंदा की और घटनाओं की व्यापक जांच की मांग की।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता इमरान नबी डार ने बताया कि ये घटनाएं अभूतपूर्व हैं और इससे सिख समुदाय में काफी क्षोभ है। डार ने लोगों से अपील की कि वे उन तत्वों के हाथों की कठपुतली न बनें जो भाईचारा नहीं चाहते हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस की अल्पसंख्यक शाखा के आयोजक जे एस आजाद ने कथित बेदअदबी की निंदा की और व्यापक जांच की मांग की।

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में कथित रूप से बेअदबी करने का प्रयास करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने के एक दिन बाद रविवार सुबह निजामपुर के एक गुरुद्वारे में ‘निशान साहिब’ (सिख धार्मिक ध्वज) का कथित अनादर करने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति की हत्या कर दी गई।

आरोपी को बचाने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मियों की ग्रामीण और सिख सगंठन के सदस्यों के साथ झड़प हो गई और इस घटना में एक थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल