लाइव न्यूज़ :

नेशनल कान्फ्रेंस ने फलस्तीन में इज़राइली बलों के ’अत्याचार’ की निंदा की

By भाषा | Updated: May 12, 2021 20:39 IST

Open in App

श्रीनगर, 12 मई नेशनल कान्फ्रेंस ने फलस्तीन में इज़राइली बलों द्वारा ‘अत्याचार’ की बुधवार को निंदा की और मुस्लिम देशों से कहा कि वे एक साथ मिलकर यहूदी राज्य पर दबाव बढ़ाएं।

एक संयुक्त बयान में पार्टी के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला समेत नेशनल कान्फ्रेंस के नेताओं ने फलस्तीन में किए जा रहे जुल्मों की कड़े शब्दों में निंदा की और फलस्तीनियों के साथ एकजुटता व्यक्त की।

स्पष्ट शब्दों में इज़राइली हमलों की निंदा करते हुए नेताओं ने कहा कि रमज़ान के पवित्र महीने में भी इज़राइल ने पूर्वी यरुशलम, अल-अक्सा मस्जिद, शेख जर्राह और बाब अल-अमुद पर “अनुचित और घृणित जंग” की जिस वजह से अनेक बेगुनाह फलस्तीनी मारे गए हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों तक को नहीं छोड़ा गया है।

पार्टी ने कहा, “ सिर्फ अमेरिका को खुश करने के लिए वे फलस्तीनियों के खिलाफ इज़राइल के हमले की निंदा करने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रहे हैं। उन्हें एकजुट होकर फलस्तीन में तत्काल यह हमला रोकने के लिए इजराइल और उसके मित्र राष्ट्रों पर दबाव बढ़ाना चाहिए।”

इस बीच, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि फलस्तीन पर इज़राइल के घातक हमलों और बेगुनाह नागरिकों की मौत पर विश्व समुदाय की खामोशी हैरान करने वाली है।

मुफ्ती ने ट्वीटर पर कहा कि यहां तक कि प्रतीकात्मक निंदा के साथ ही इजराइल के आत्मरक्षा के अधिकार के नाम पर हिंसा को सही ठहराया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया