लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक पर हमला, आरएसएस का स्वयंसेवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 26, 2019 05:03 IST

निर्देशक द्वारा कुछ ही दिन पहले एक आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट करने के बाद उन पर यह हमला हुआ है।

Open in App

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मलयालम फिल्म निर्देशक प्रियनंदन पर शुक्रवार को पास के एक स्थान पर कथित तौर पर गोबर फेंका गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

निर्देशक द्वारा कुछ ही दिन पहले एक आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट करने के बाद उन पर यह हमला हुआ है। दरअसल, उन्होंने अपने पोस्ट में भगवान अयप्पा पर कुछ टिप्पणी की थी। 

प्रियनंदन द्वारा एक शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने एक मामला दर्ज किया और आरएसएस के एक स्वयंसेवक को हमले के कुछ ही घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले प्रियनंदन ने कहा था कि उन्हें संदेह है कि इस घटना में भाजपा - आरएसएस का हाथ हो सकता है। 

हालांकि, भाजपा ने इस हमले में अपनी किसी तरह की भूमिका होने से इनकार किया है। निर्देशक ने कहा कि यह घटना सुबह नौ बजे हुई, जब वह त्रिशूर जिले में चेरपु स्थित अपने घर से बाहर निकले थे। 

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जैसे ही मैं अपने घर से निकला, एक व्यक्ति दौड़ता हुआ आया और मेरे चेहरे और सिर पर वार किया तथा मेरे ऊपर गोबर डाल दिया।’’  केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने इस घटना की निंदा की है। 

विजयन ने कहा कि यह हमला निर्देशक की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हुआ है।

टॅग्स :आरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब