लाइव न्यूज़ :

नासिक नगर निगम चुनावः उद्धव और राज ठाकरे को झटका, पूर्व मनसे विधायक नितिन भोसले, पूर्व महापौर विनायक पांडे, यतिन वाघ, शाहू खैरे और संजय चव्हाण भाजपा में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2025 17:15 IST

Nashik Municipal Corporation Elections: भाजपा में शामिल होने वाले जिस नेता को लेकर सबसे ज्यादा आश्यर्च जताया जा रहा है, वह हैं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के राज्य महासचिव दिनकर पाटिल।

Open in App
ठळक मुद्देNashik Municipal Corporation Elections: भाजपा मंत्री गिरीश महाजन की उपस्थिति में सत्तारूढ़ दल में शामिल हुए।Nashik Municipal Corporation Elections: विधायक देवयानी फरांडे ने विनायक पांडे, यतिन वाघ और शाहू खैरे के पार्टी में प्रवेश का विरोध किया।Nashik Municipal Corporation Elections: समर्थकों और पार्टी के अन्य वफादारों ने पार्टी कार्यालय को घेर लिया और प्रदर्शन किया।

Nashik:महाराष्ट्र के नासिक जिले में नगर निगम चुनावों से पहले बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और शिवसेना (उबाठा) के कई नेता भाजपा में शामिल हो गए। इनमें पूर्व मनसे विधायक नितिन भोसले, शिवसेना (उबाठा) के पूर्व महापौर विनायक पांडे, मनसे से पहले महापौर यतिन वाघ तथा कांग्रेस नेता शाहू खैरे एवं संजय चव्हाण शामिल थे।

भाजपा में शामिल होने वाले जिस नेता को लेकर सबसे ज्यादा आश्यर्च जताया जा रहा है, वह हैं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के राज्य महासचिव दिनकर पाटिल। पाटिल एक दिन पहले ही राज ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी और शिवसेना (उबाठा) के गठबंधन का जश्न मना रहे थे। वह अपने बेटे और पूर्व पार्षद पत्नी लता पाटिल के साथ भाजपा मंत्री गिरीश महाजन की उपस्थिति में सत्तारूढ़ दल में शामिल हुए।

महाजन ने इस अवसर पर कहा कि लोग भाजपा की विचारधारा में भरोसा होने के कारण पार्टी से जुड़ रहे हैं और सत्तारूढ़ पार्टी 122 सदस्यीय नासिक नगर निगम में 100 से अधिक सीटें जीतेगी। हालांकि, भाजपा की नासिक मध्य विधायक देवयानी फरांडे ने विनायक पांडे, यतिन वाघ और शाहू खैरे के पार्टी में प्रवेश का विरोध किया।

उनके समर्थकों और पार्टी के अन्य वफादारों ने पार्टी कार्यालय को घेर लिया और प्रदर्शन किया। फरांडे ने कहा एक फेसबुक पोस्ट में कहा, "मैं आज वार्ड नंबर 13 में लोगों के प्रवेश का स्पष्ट रूप से विरोध करती हूं। मैं स्थापित लोगों के खिलाफ लड़ने वाले हिंदुत्व पार्टी के कार्यकर्ताओं का दृढ़ता से समर्थन करती हूं। चुनाव प्रमुख होने के नाते, मुझसे इस मुद्दे पर कोई सवाल नहीं पूछा गया है। जय श्रीराम।"

टॅग्स :महाराष्ट्रBJPदेवेंद्र फड़नवीसराज ठाकरेउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?