लाइव न्यूज़ :

नसीरुद्दीन शाह को अस्पताल से छुट्टी मिली

By भाषा | Updated: July 7, 2021 22:30 IST

Open in App

मुंबई, सात जुलाई निमोनिया के इलाज के लिए मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराए गए दिग्ग्ज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को बुधवार सुबह छुट्टी दे दी गई। उनके बेटे और अभिनेता विवान शाह ने यह जानकारी दी।

70 वर्षीय अभिनेता को पिछले मंगलवार को गैर-कोविड​​​​-19 अस्पताल, खार स्थित पी डी हिंदुजा अस्पताल एवं चिकित्सा अनुसंधान केंद्र में भर्ती कराया गया था।

विवान शाह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पिता और मां, अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह की तस्वीर पोस्ट करने के साथ लिखा, "घर वापस"

उन्होंने अगले पोस्ट में लिखा, "उन्हें आज सुबह छुट्टी मिल गई।"

तीन जुलाई को, अस्पताल के एक सूत्र ने बताया था कि नसीरुद्दीन के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

पिछले हफ्ते, रत्ना पाठक शाह ने पीटीआई-भाषा को बताया था कि वरिष्ठ अभिनेता के फेफड़ों में निमोनिया का छोटा सा पैच था और उसी के लिए अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

अपने 46 साल के करियर में, कई राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले अभिनेता, नसीरुद्दीन शाह, टेलीविजन और थिएटर में यादगार काम के साथ-साथ समानांतर और मुख्यधारा के सिनेमा दोनों में उनके अपार योगदान के लिए जाने जाते हैं।

उनकी बेहतरीन फिल्मों में "निशांत", "जाने भी दो यारो", "मिर्च मसाला", "इजाज़त", "मासूम", "कर्मा", "विश्वात्मा", "मोहरा", "सरफ़रोश" आदि जैसी फिल्में शामिल हैं।

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) और भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के पूर्व छात्र को आखिरी बार 2020 में "मी रक्सम" और प्रशंसित अमेजन प्राइम वीडियो सीरीज "बंदिश बैंडिट्स" में देखा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र