लाइव न्यूज़ :

नसीरुद्दीन शाह ने तालिबान की वापसी का जश्न मनाने वाले भारतीय मुसलमानों की आलोचना की

By भाषा | Updated: September 2, 2021 15:24 IST

Open in App

विख्यात अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा सत्ता पर काबिज होने पर खुश होने वाले भारतीय मुसलमानों के एक वर्ग की आलोचना की और कहा कि यह चिंता का विषय है। पिछले महीने तालिबान ने काबुल पर कब्जा करने के बाद अफगानिस्तान की सत्ता हथिया ली थी। शाह ने ट्विटर पर एक वीडियो डाला है जो वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने कहा कि हर भारतीय मुसलमान को यह सोचना चाहिए कि उन्हें अपने मजहब में “सुधार और आधुनिकता” चाहिए या वे “बर्बरता” के पुराने मूल्यों के साथ जीना चाहते हैं। शाह ने वीडियो में कहा, “ अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान का काबिज होना पूरी दुनिया के लिए चिंता का कारण है, लेकिन भारतीय मुसलमानों के एक वर्ग द्वारा बर्बरता का स्वागत करना कम खतरनाक नहीं है। हर भारतीय मुसलमान को अपने आप से पूछना चाहिए कि क्या वह इस्लाम में सुधार या आधुनिकता चाहता है या बीती कुछ सदियों के बर्बरता के मूल्यों को अपनाना चाहता है।” शाह (71) ने मिर्जा गालिब की शायरी का हवाला देते हुए कहा कि अल्लाह के साथ उनका नाता बेतकल्लुफ है। उन्होंने कहा, “मुझे राजनीतिक मजहब नहीं चाहिए।” शाह ने कहा कि भारतीय मुसलमान बाकी दुनिया से अलग रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि आगे भी ऐसा ही रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी