लाइव न्यूज़ :

दो दिन की जापान यात्रा पर पहुंचे पीएम मोदी ने कहा- भारत में कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता है 1 GB डेटा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 29, 2018 09:27 IST

टोक्यो में भारतीय समुदाय के बीच पीएम मोदी ने कहा है कि आज पर्यावरण की सुरक्षा, आर्थिक असंतुलन दूर करने के लिए और विश्व शांति के लिए भारत की भूमिका अग्रणी है।

Open in App

पीएम मोदी अपने दो दिवसीय जापान दौरे में आज टोकियो में भारतीय समुदाय के लोगों  से रू-ब-रू हुए हैं।  इस दौरान उन्होंने भारतवंशियों से कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि भारत में किस तरह से बड़े बड़े बदलाव हो रहे हैं। जिस कारण से भारत को लेकर पूरे विश्व में उत्सुकता है। साथ ही जापान में रहने वाले भारतीयों से उन्होंने मेक इन इंडिया मुहिम से जुड़कर स्वदेश के विकास के लिए आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की है

टोक्यो में भारतीय समुदाय के बीच उन्होंने कहा, 'आज पर्यावरण की सुरक्षा, आर्थिक असंतुलन दूर करने के लिए और विश्व शांति के लिए भारत की भूमिका अग्रणी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह दीवाली में दीपक जहां रहता है उजाला फैलाता है, उसी तरह से आप भी जापान में दुनिया के हर कोने में अपने और देश के नाम को रोशन करें, यही मेरी आप सबके लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं हैं।

मोदी ने कहा कि आज भारत डिजिटल संसाधनों के क्षेत्र में शानदार तरीके से प्रगति कर रहा है। गांव-गांव तक ब्राडबैंड की कनेक्टिविटी पहुंच रही है,  सौ करोड़ मोबाइल फोन भारत में हैं। उन्होंने यहां कहा कि आज देश में ऐसा समय आ गया है कि एक जीबी डेटा आज कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ते में उपलब्ध है। इंटरनेट डेटा तमाम तरह की सेवाओं की डिलीवरी में औजार के रूप में काम कर रहा है।

पीएम ने कहा कि भारत में निवेश का आज उचित समय है। जापान के भारतवंशियों के लिए जड़ों से जुड़ने का भी उपयुक्त समय है। पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय से बातचीत में कहा कि देश बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है।दुनिया आज मानवता की सेवा के लिए भारत के प्रयासों का गौरवगान कर रही है। आज हिंदू हो या बौद्ध मत, हमारी विरासत साझा है। हमारे आराध्य से लेकर अक्षर तक में इस विरासत की झलक मिलती है। आखिर में पीएम मोदी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजापान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल