लाइव न्यूज़ :

Mahakumbh 2025: PM मोदी ने दी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं, कहा- "भारतीय मूल्यों को संजोने वालों के लिए बहुत खास दिन..."

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2025 10:16 IST

Mahakumbh 2025: गंगा, यमुना और 'रहस्यमय' सरस्वती नदियों के पवित्र संगम त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए बड़ी संख्या में लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं

Open in App

Mahakumbh 2025: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को प्रयागराज में महाकुम्भ शुरू होने के साथ ही इसे भारतीय मूल्यों और संस्कृति को संजोने वालों के लिए एक बेहद खास दिन करार दिया और कहा कि यह विशाल धार्मिक आयोजन भारत की कालातीत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पौष पूर्णिमा पर पवित्र स्नान के साथ ही आज से प्रयागराज की पुण्यभूमि पर महाकुम्भ का आरंभ हो गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़े इस दिव्य अवसर पर मैं सभी श्रद्धालुओं का हृदय से वंदन और अभिनंदन करता हूं। भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का यह विराट उत्सव आप सभी के जीवन में नयी ऊर्जा और उत्साह का संचार करे, यही कामना है।’’

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘भारतीय मूल्यों और संस्कृति को संजोने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक बहुत ही खास दिन! महाकुम्भ 2025 प्रयागराज में शुरू हो रहा है, जिसमें अनगिनत लोग आस्था, भक्ति और संस्कृति के पवित्र संगम में एक साथ आते हैं। महाकुम्भ भारत की कालातीत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है और आस्था और सद्भाव का जश्न मनाता है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें प्रयागराज में आए श्रद्धालुओं को देखकर खुशी हो रही है, जहां अनगिनत लोग आ रहे हैं, पवित्र डुबकी लगा रहे हैं और ईश्वर से आशीर्वाद मांग रहे हैं। उन्होंने तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के शानदार प्रवास की कामना की। 

मालूम हो कि 13 जनवरी से अगले 45 दिनों तक चलने वाले मेले का आगमन हो गया है। हिंदू धर्म में एक शुभ पर्व कुंभ में लाखों भक्तों का पहुंचना जारी है।  धार्मिक मान्यताओं तौर पर पौष पूर्णिमा के साथ शुरू हो गया है, जो आज इस आयोजन का पहला 'स्नान' (पवित्र स्नान) है। इस पवित्र अनुष्ठान में भाग लेने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में कुंभ मेले में एकत्र हुए हैं। कुंभ मेले के दौरान पवित्र स्नान को महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इससे पाप धुल जाते हैं और आध्यात्मिक लाभ मिलता है।

कुंभ मेला, दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक, पूरे आयोजन के दौरान विभिन्न अनुष्ठानों और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ लाखों तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता रहता है।

टॅग्स :महाकुंभ 2025नरेंद्र मोदीप्रयागराजहिंदू त्योहारमकर संक्रांति
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए