लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi In Morena: 'कांग्रेस ने मां भारती की भुजाएं काट दी, देश के टुकड़े कर दिए', चुनावी सभा में बोले पीएम मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 25, 2024 12:04 IST

Narendra Modi In Morena: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मध्य प्रदेश के मुरैना में थे। पीएम मोदी ने यहां पर एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम ने कहा कि मुरैना ने हमेशा उन्हीं का साथ दिया है, जिनके लिए राष्ट्र प्रथम हैकांग्रेस ने एमपी को बीमारू राज्यों की लाइन में खड़ा कर दिया थाभाजपा की सरकार ने कांग्रेस के बनाए गड्ढों को भरने के बाद मध्य प्रदेश और चंबल को नई और गौरवपूर्ण पहचान दिलाई है

Narendra Modi In Morena: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मध्य प्रदेश के मुरैना में थे। पीएम मोदी ने यहां पर एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि देश के विकास के लिए एक स्थिर और मजबूत सरकार कितनी जरूरी होती है, ये मध्य प्रदेश के लोग बहुत अच्छे से जानते हैं। पीएम ने कहा कि मुरैना ने हमेशा उन्हीं का साथ दिया है, जिनके लिए राष्ट्र प्रथम है।

आप सबका उत्साह देखकर मैं कह सकता हूं कि मुरैना आज भी न अपने संकल्प से डिगा है और न ही कभी डिगेगा। मुरैना ने मन बना लिया है-फिर एक बार मोदी सरकार। पीएम ने कहा कि भाजपा सरकार में हुए विकास को भिंड, मुरैना, ग्वालियर के वो लोग और ज्यादा अनुभव कर रहे हैं, जिन्होंने कांग्रेस का काला दौर देखा है। कांग्रेस ने एमपी को बीमारू राज्यों की लाइन में खड़ा कर दिया था।

भाजपा की सरकार ने कांग्रेस के बनाए गड्ढों को भरने के बाद मध्य प्रदेश और चंबल को नई और गौरवपूर्ण पहचान दिलाई है। एमपी के लोग जानते हैं कि समस्या से एक बार पीछा छूट जाए, तो फिर उस समस्या से दूर ही रहना चाहिए। पीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसी ही विकास विरोधी और बहुत बड़ी समस्या है। पीएम ने कहा कि 4 जून के बाद हमारे मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश का विकास और स्पीड पकड़ने जा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के लिए देश से बड़ा और कुछ भी नहीं है। लेकिन, कांग्रेस के लिए अपना परिवार ही सबकुछ है। कांग्रेस की पॉलिसी है, जो देश के लिए सबसे ज्यादा योगदान, मेहनत और समर्पण करे, उसे सबसे पीछे रखो।

इसलिए, कांग्रेस ने इतने वर्षों तक सेना के जवानों की वन रेंक वन पेंशन जैसी मांग पूरी नहीं होने दी। हमने सरकार बनते ही हमने इसे लागू किया। हमने सीमा पर खड़े जवानों की सुविधा की भी चिंता की। कांग्रेस सरकार ने जवानों के जो हाथ बांध रखे थे, हमनें उन्हें भी खुली छूट दे दी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमुरैनामोरेनालोकसभा संसद बिलMadhya Pradeshमध्य प्रदेश चुनावलोकसभा चुनाव 2024Lok Sabha Election 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारतPM Modi–Putin Private Dinner: मुगलई खाने से लेकर कश्मीरी क्लासिक्स तक, रूसी राष्ट्रपति को पिछली यात्राओं के दौरान क्या परोसा गया था

भारतVIDEO: पीएम मोदी और पुतिन दिल्ली एयरपोर्ट से मुंबई नंबर प्लेट वाली टोयोटा फॉर्च्यूनर में एक साथ बैठे

भारतVIDEO: वाशिंगटन के साथ 'ठंडे' रिश्तों के बीच, पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन को गर्मजोशी से लगाया गले

भारतवाराणसी में आरती, हाथ से पेंटिंग, रेत पर कलाकृति: भारत में व्लादिमीर पुतिन के स्वागत के लिए ये तैयारी, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारतRBI MPC Meet: लोन होंगे सस्ते, RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% किया

भारतछत्तीसगढ़: हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती