लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi In Karnataka: 'आपका दिमाग फटा है कि गैस का सिलेंडर फटा है', कांग्रेस पर बोले पीएम मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 28, 2024 15:11 IST

Narendra Modi In Karnataka: पीएम मोदी रविवार को कर्नाटक दौरे पर थे। यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा, इनके यहां आते ही बेंगलुरु में बम ब्लास्ट होता हैबम विस्फोट हुआ तो उन्होंने क्या बयान दिया गैस का सिलेंडर फटा हैपीएम ने कहा, आपका दिमाग फटा है कि गैस का सिलेंडर फटा है

Narendra Modi In Karnataka: पीएम मोदी रविवार को कर्नाटक दौरे पर थे। यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा। पीएम ने बेंगलुरु के चर्चित केफे में हुए बम ब्लास्ट पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को टारगेट पर लिया। पीएम ने कहा कि इनके यहां आते ही बेंगलुरु में बम ब्लास्ट होता है। एक केफे में बम फोड़ दिया जाता है। बेंगुलुर जिसका नाम देश में हाईटैक सिटी के तौर पर लिया जाता है, जिसका इतना नाम है। वहां बम ब्लास्ट कर दिया जाता है। पीएम ने कहा कि जब कैफे में बम विस्फोट हुआ तो उन्होंने क्या बयान दिया 'गैस का सिलेंडर फटा है। अरे! आपका दिमाग फटा है कि गैस का सिलेंडर फटा है।

पीएम ने कहा कि क्या हो गया है इन लोगों को। जब मामला एनआईए के पास गया तब मुजरिम पकड़े गए। पीएम ने कहा कि वोट पाने के लिए जिस तरह से कांग्रेस ने पीएफआई जैसे संगठनों की मदद ली है। ऐसे कारणों के चलते इनकी ताकत बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड है कि वह आतंकवादियों की हत्या पर आंसू बहाते रहे थे, आप सबको याद होगा जब दिल्ली में ऐसी घटना हुई थी तो कांग्रेस के एक नेता आंसू बहा रहे थे कि एक आतंकवादी को क्यों मारा गया।

पीएम ने आगे कहा कि कर्नाटक सहित पूरे देश का इतिहास है जहां नवाबों ने सुल्तानों ने घोर अत्याचार किए। ऐसे सुल्तानों ने हमारे मंदिरों को हमारे तीर्थों को लूटा, उन्हें तबाह किया। लेकिन कांग्रेस के शहजादे ने नवाबों और सुल्तानों को क्लीन चिट दे दी है और सभी राजाओं-महाराजों को अत्याचारी घोषित कर दिया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले हुबली में एक बेटी के साथ जो हुआ, उससे पूरा देश चिंतित है। एक कॉलेज परिसर में दिन के उजाले में ऐसी हिम्मत। जिन्होंने अपराध किया है उन्हें पता है कि वोट बैंक के भूखे लोग कुछ दिनों में उन्हें बचा लेंगे।

टॅग्स :कर्नाटकनरेंद्र मोदीमोदीमोदी भक्तमोदी सरकारBJPबेंगलुरुलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम