लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi In Jamnagar: 'मैं देशवासियों को जगाना चाहता हूं, वो खतरे की तरफ ले जा रहे हैं', चुनावी सभा में बोले पीएम मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: May 2, 2024 18:43 IST

Narendra Modi In Jamnagar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को गुजरात के दौरे पर थे। पीएम मोदी ने जामनगर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने जामनगर में एक चुनावी सभा को संबोधित कियापीएम ने कहा,जब से मैंने कांग्रेस को चुनौती दी है और उन्होंने मुझे इसका जवाब नहीं दिया हैपीएम ने कहा, कांग्रेस का घोषणा पत्र देश के लिए खतरे की घंटी है

Narendra Modi In Jamnagar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को गुजरात के दौरे पर थे। पीएम मोदी ने जामनगर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि गुजरात ने वर्तमान में देश के लिए जितना योगदान दिया है, उतना ही योगदान अतीत में भी दिया है। जामनगर के महाराजा दिग्विजय सिंह जी ने द्वितीय विश्व युद्ध के समय पोलैंड के नागरिकों को यहां शरण दी थी। आज भी जब पोलैंड की पार्लियामेंट शुरू होती है, तो सबसे पहले जामनगर का और महाराजा दिग्विजय सिंह जी का स्मरण होता है, फिर पार्लियामेंट शुरू होती है।

उन्होंने आगे अपने संबोधन में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 9 दिन हो गए हैं जब से मैंने कांग्रेस को चुनौती दी है, और उन्होंने मुझे इसका जवाब नहीं दिया है। मेरी पहली चुनौती है, क्या कांग्रेस लिखित में दें कि वे संविधान में बदलाव नहीं करेंगे और मुस्लिमों को धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं देंगे। दूसरा, क्या वे यह लिखित में देंगे कि वे अपना हिस्सा देकर एससी, एसटी और ओबीसी के अधिकारों के साथ समझौता नहीं करेंगे। क्या वे लिखित में देंगे कि उनकी राज्य सरकारें और उनके नेता मुसलमानों को आरक्षण देने के लिए कोई गुप्त एजेंडा नहीं चलाएंगे। उन्होंने का कि वो खतरे की तरफ ले जा रहे हैं मैं देशवासियों और मीडिया को जगाना चाहता हूं।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस समय दो रणनीतियों पर चुनाव लड़ रही है। जाति के नाम पर समाज को बांटना। तुष्टीकरण के जरिए अपने वोट बैंक को एकजुट करना। देश की आजादी से पहले भारत के विभाजन के लिए जो नैरेटिव गढ़े गए थे, आज कांग्रेस का घोषणा पत्र उन्हीं बातों को लेकर देशवासियों से वोट मांग रहा है। इंडी अलायंस की रैलियों में उनके नेता मुस्लिम वोटर्स से वोट जिहाद करने की अपील कर रहे हैं। जब कांग्रेस का घोषणा पत्र आया, तब मैंने देश को चेताया था, खासकर देश का जो विचारक वर्ग है, उसे इशारा किया था कि कांग्रेस का घोषणा पत्र देश के लिए खतरे की घंटी है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीJamnagarगुजरातगुजरात सीएमलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावमोदीमोदी भक्तमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम