लाइव न्यूज़ :

राजनाथ से छिन गया गृह और जावड़ेकर से एचआरडी; जानें में किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2019 14:11 IST

नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी । उनके साथ 24 कैबिनेट मंत्रियों, नौ ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 24 अन्य ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली थी।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में अमित शाह को गृह मंत्रालय और राजनाथ को रक्षा मंत्रालय का प्रभार दिया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, परमाणु ऊर्जा एवं महत्वपूर्ण नीति से जुड़े मुद्दों वाले तथा बिना आवंटित विभाग रहेंगे। पूर्व विदेश सचिव रहे एस जयशंकर भारत के नए विदेश मंत्री बनाए गए हैं।

अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल विकास तथा कपड़ा मंत्रालय मिला। पीयूष गोयल फिर से रेल मंत्री बनाये गए हैं। निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय का प्रभार दिया गया है जबकि प्रकाश जावड़ेकर को सूचना एवं प्रसारण तथा वन एवं पर्यावरण मंत्रालय दिया गया है। राष्ट्रपति भवन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नितिन गडकरी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री बने रहेंगे।

मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री और उनके विभागों की पूरी सूची

क्रम संख्याकैबिनेट मंत्रीमंत्रालय
1.नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री)कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय; परमाणु ऊर्जा विभाग;अंतरिक्ष विभाग; तथा सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे; तथाअन्य सभी विभाग जो को किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किया गया है.
2. राजनाथ सिंहरक्षा
3.अमित शाहगृह
4. नितिन जयराम गडकरीसड़क परिवहन और राजमार्ग और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम
5.डी.वी. सदानंद गौड़ारसायन और उर्वरक मंत्री
6.निर्मला सीतारमणवित्त मंत्री; तथा कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री
7.नरेंद्र सिंह तोमरकृषि और किसान कल्याण मंत्री; ग्रामीण विकास मंत्री; तथा पंचायती राज मंत्री
8.रविशंकर प्रसादकानून और न्याय मंत्री; संचार मंत्री; तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
9.हरसिमरत कौर बादलखाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री
10.थावर चंद गहलोतसामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री.
11.डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकरविदेश मंत्री
12.रमेश पोखरियाल निशंकमानव संसाधन विकास मंत्री
13.अर्जुन मुंडाजनजातीय मामलों के मंत्री
14.स्मृति जुबिन ईरानीमहिला और बाल विकास मंत्री; और कपड़ा मंत्री
15.डॉ. हर्षवर्धन स्वास्थ्यपरिवार कल्याण मंत्री; विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री; तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री
16.प्रकाश जावड़ेकरपर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री; तथा सूचना और प्रसारण मंत्री
17.पीयूष गोयल रेल मंत्रीरेल मंत्री; तथा वाणिज्य और उद्योग मंत्री
18.धर्मेंद्र प्रधानपेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री; तथा इस्पात मंत्री.
19.मुख्तार अब्बास नकवीअल्पसंख्यक मामलों के मंत्री
20.प्रहलाद जोशीसंसदीय मामलों के मंत्री; कोयला मंत्री; तथा खान मंत्री
21.महेंद्र नाथ पांडेकौशल विकास और उद्यमिता मंत्री
22.अरविंद गणपत सावंतभारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री
23.गिरिराज सिंहपशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री
24.गजेंद्र सिंह शेखावतजल शक्ति मंत्री
   

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और उनके विभाग

क्रम संख्याराज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)मंत्रालय
1.संतोष कुमार गंगवारश्रम और रोजगार मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
2.राव इंद्रजीत सिंहसांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथायोजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
3.श्रीपाद येसो नाइकआयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा मंत्रालय, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष); तथारक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री.
4.डॉ. जितेंद्र सिंहप्रधान मंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री; कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री; परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री; तथा अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री
5.किरेन रिजिजूयुवा मामलों और खेल मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
6.प्रहलाद सिंह पटेलराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति मंत्रालय; तथा पर्यटन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
7.राज कुमार सिंहऊर्जा मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
8.हरदीप सिंह पुरीआवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथावाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री.
9.मनसुख एल. मंडावियाजहाजरानी मंत्रालय; तथारसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री.

गौरतलब है कि नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी । उनके साथ 24 कैबिनेट मंत्रियों, नौ ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 24 अन्य ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली थी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस