लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः भिलाई में पीएम मोदी ने कहा-किसी भी तरह की हिंसा का और साजिश का एक ही जवाब है विकास

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 14, 2018 15:09 IST

PM Modi Visit to chhattisgarh Updates:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन के प्रवास पर आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। उन्होंने यहां सम्पूर्ण नया रायपुर शहर की निगरानी के लिए एकीकृत कमाण्ड एवं नियंत्रण केन्द्र का लोकार्पण किया।

Open in App

रायपुर, 14 जूनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन के प्रवास पर आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। उन्होंने यहां सम्पूर्ण नया रायपुर शहर की निगरानी के लिए एकीकृत कमाण्ड एवं नियंत्रण केन्द्र का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री रमन सिंह भी मौजूद रहे। नया रायपुर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) द्वारा स्थापित इस केन्द्र को जीआईएस प्लेटफॉर्म की मदद से संचालित किया जाएगा। नया रायपुर स्मार्ट सिटी के नागरिक इस केन्द्र में बिजली, पानी आदि किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर अपनी शिकायत वहां के हेल्पलाइन नम्बरों पर दर्ज करवा सकते हैं। 

LIVE UPDATES...

छत्तीरगढ़ः भिलाई में पीएम मोदी ने कहा-किसी भी तरह की हिंसा का और साजिश का एक ही जवाब है विकास-पीएम ने कहा कि आदिवासियों के हितों को देखते हुए वन अधिकार कानून को और सख्ती से लागू किया जा रहा है। पिछले चार साल में छत्तीसगढ़ में करीब एक लाख आदिवासी और आदिवासी समुदायों को 20 लाख एकड़ से ज्यादा जमीन का टाइटल दिया गया है। 

-उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनधन योजना के तहत 1 करोड़ 30 लाख से ज्यादा गरीबों के बैंक अकाउंट खुले हैं, 37 लाख से ज्यादा शौचालयों का निर्माण हुआ है और 22 लाख गरीब परिवारों को उज्जवला योजना के जरिए मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किये गए हैं।

-पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा का, हर तरह की साजिश का, एक ही जवाब है- विकास। विकास से विकसित हुआ विश्वास, हर तरह की हिंसा को खत्म कर देता है। 

-उन्होंने कहा कि भिलाई ने सिर्फ स्टील ही नहीं बनाया बल्कि जिंदगियां, समाज और देश भी बनाया है। भिलाई का ये आधुनिक और परिवर्तित स्टील प्लांट अब न्यू इंडिया की बुनियाद को भी स्टील जैसा मजबूत करने का काम करेगा। हमारी सरकार की हर योजना देश के जन-जन को सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान का जीवन देने की दिशा में आगे बढ़ रहीं है।

-उन्होंने कहा कि जिस राज्य के निर्माण के पीछे हमारे श्रद्धेय अटल जी का विजन है, आप सभी की कड़ी तपस्या है, उस राज्य को तेज़ गति से आगे बढ़ते देखना हमेशा मेरे लिए बहुत सुखद अनुभव होता है। अटल जी के विजन को आपके लोकप्रिय मुख्यमंत्री रमन सिंह पूरे परिश्रम के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।

-पीएम मोदी ने कहा, आज करीब-करीब 22,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं का उपहार आज छत्तीसगढ़ की जनता को मैं समर्पित करता हूँ। इन सभी से यहां रोजगार के नए अवसर पैसा होंगे, शिक्षा के नए अवसर पैसा होंगे।

-छत्तीसगढ़ः पीएम नरेंद्र मोदी ने भिलाई स्टील प्लान का दौरा किया है। इसके बाद वह यहां जनसभा को संबोधित करेंगे।

-छत्तीसगढ़ः पीएम नरेंद्र मोदी ने भिलाई में किया रोड शो, कुछ ही देर में जनसभा को संबोधित करेंगे।-पीएम नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं। उनका स्वागत सूबे के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने किया।  इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी नया रायपुर से हेलीकॉप्टर से भिलाई पहुंचे और भिलाई नगर के जयंती स्टेडियम में दोपहर आमसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी केन्द्र सरकार की 'उड़ान' योजना के तहत जनता को रायपुर से जगदलपुर तक यात्री विमान सेवा की भी सौगात देंगे। उनके हाथों इस विमान सेवा के शुभारंभ के साथ ही राज्य का आदिवासी बहुल बस्तर संभाग देश के हवाई यातायात के मानचित्र में शामिल हो जाएगा।

मोदी इसके अलावा भिलाई इस्पात संयंत्र के आधुनिकीकरण और विस्तारीकरण परियोजना का लोकार्पण और छत्तीसगढ़ में इंटरनेट कनेक्टिविटी के विस्तार के लिए भारत नेट परियोजना के द्वितीय चरण का भूमिपूजन तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई नगर के विशाल भवन का शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री का पिछले लगभग तीन वर्ष में यह पांचवा छत्तीसगढ़ प्रवास है। वहीं दो माह के भीतर छत्तीसगढ़ में उनकी यह दूसरी यात्रा है। प्रधानमंत्री इसके पहले नौ मई 2015, 21 फरवरी 2016, राज्योत्सव के अवसर पर एक नवम्बर 2016 और अम्बेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल 2018 को राज्य के दौरे पर आ चुके हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीछत्तीसगढ़रमन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप