लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi In Chhattisgarh: 'कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी', पीएम मोदी ने चुनावी सभा में कहा

By धीरज मिश्रा | Updated: April 24, 2024 11:55 IST

Narendra Modi In Chhattisgarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र बुधवार को छत्तीसगढ़ के सरगुजा में थे। यहां उन्होंने विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ में विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित कियापीएम ने कहा, कांग्रेस देश में कमजोर सरकार चाहती हैपीएम ने कहा, कांग्रेस आपका आरक्षण लूटना चाहती है

Narendra Modi In Chhattisgarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र बुधवार को छत्तीसगढ़ के सरगुजा में थे। यहां उन्होंने विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और नक्सली हिंसा दोनों को काबू किया है। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ महीने पहले मैंने आपसे छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का भ्रष्टाचारी पंजा हटाने के लिए आशीर्वाद मांगा था, आपने मेरी बात का मान रखा और भ्रष्टाचारी पंजे को प्रदेश से साफ कर दिया।

आज आप सब के आशीर्वाद से सरगुजा की संतान, आदिवासी समाज की संतान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश के सपने को साकार कर रहा है। पीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा कि जब मैं विकसित भारत कहता हूं, तो कांग्रेस वालों का और दुनिया में बैठी कुछ ताकतों का माथा गरम हो जाता है। अगर भारत शक्तिशाली हो गया, तो कुछ ताकतों का खेल बिगड़ जाएगा। अगर भारत आत्मनिर्भर बन गया, तो कुछ ताकतों की दुकान बंद हो जाएगी। इसलिए वो भारत में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की कमजोर सरकार चाहते हैं।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस, हिंसा फैलाने वालों का समर्थन कर रही है, उन्हें शहीद बता रही है। इसी कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता, आतंकवादियों के मारे जाने पर आंसू बहाती हैं। ऐसी ही करतूतों के कारण कांग्रेस देश का भरोसा खो चुकी है। पीएम ने कहा कि जब संविधान बन रहा था, तब बाबा साहेब आंबेडकर के नेतृत्व में तय किया गया था कि भारत में धर्म के अनुसार आरक्षण नहीं होगा।

लेकिन वोट बैंक की भू​खी कांग्रेस ने इन महापुरुषों की बातों की परवाह नहीं की, संविधान ​की पवित्रता की परवाह नहीं की और न ही बाबा साहेब आंबेडकर के शब्दों की परवाह की। उन्होंने कहा कि आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। कांग्रेस का पंजा वो भी आपसे लूट लेगा। कांग्रेस का मंत्र है- कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीछत्तीसगढ़Chhattisgarh CMलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावLok Sabha Elections
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?