लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi Birthday: एक छोटे से शहर जन्मे पीएम मोदी ने कैसे चढ़ी शिखर की सीढ़ियां, जानिए उनके बारे में 10 खास बातें

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 17, 2020 09:12 IST

नरेंद्र मोदी ने प्रारंभिक वर्षों में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के साथ काम किया और बाद में राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के संगठन में काम करने के लिए खुद को राजनीति में समर्पित किया। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 70वां जन्मदिवस है। पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के एक छोटे से शहर वडनगर में हुआ था।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 70वां जन्मदिवस है। इस दौरान बधाइयों का तांता लगा हुआ है। गुजरात के वडनगर में जन्मे पीएम मोदी एक ऐसे परिवार से आते हैं जिनके पिता रेलवे स्टेशन पर चाय बेचा करते थे और वह अपने पिता के काम में सहयोग करते थे। उनकी कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि वह लगातार कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते गए और देश के प्रधानमंत्री बने। आइए उनके बारे में जानते हैं कई  बातें...

1- पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के एक छोटे से शहर वडनगर में हुआ था। वे 'अति पिछड़ा वर्ग' परिवार से आते हैं, जो समाज के हाशिए पर पड़े वर्गों में से है। 

2- मोदी के जीवन की शुरुआती कठिनाइयों ने न केवल कड़ी मेहनत के मूल्य को सिखाया बल्कि उन्हें आम लोगों के कष्टों से भी अवगत कराया। आम जन की गरीबी ने उन्हें बहुत कम उम्र में ही लोगों और राष्ट्र की सेवा में डूबने के लिए प्रेरित किया। 

3-नरेंद्र मोदी ने प्रारंभिक वर्षों में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के साथ काम किया और बाद में राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के संगठन में काम करने के लिए खुद को राजनीति में समर्पित किया। 

4- नरेंद्र मोदी ने गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एमए पूरा किया है। पीएम का जमीनी स्तर पर तो लोगों के साथ एक मजबूत व्यक्तिगत जुड़ाव तो है ही साथ ही साथ सोशल मीडिया पर भी उनकी मजबूत उपस्थिति है। 

5- नरेंद्र मोदी को टेक्नो सैवी नेता के रूप में भी जाना जाता है। वो लोगों तक पहुंचने और उनके जीवन में बदलाव लाने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं। वह फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, लिंक्डिन और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर बहुत सक्रिय है।

6- राजनीति से परे नरेंद्र मोदी को लिखना पसंद है। उन्होंने कई कविता और कई किताबें लिखी हैं। वह अपने दिन की शुरुआत योग से करते हैं। योग उसके शरीर और दिमाग को मजबूत बनाता है और तेज गति चलने वाली दिनचर्या में शांति का भाव पैदा करता है।

7- नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 1987 में सक्रिय राजनीति में कदम रखा। मात्र एक वर्ष में वे गुजरात राज्य बीजेपी के महासचिव बन गए थे। अपने संगठनात्मक कौशल के बल पर उन्होंने 1987 में राज्य में 'न्याय यात्रा' और 1989 में 'लोक शक्ति यात्रा' का आयोजन किया था।

8- वर्ष 1995 में नरेन्द्र मोदी को बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया गया और 1998 में संगठन के सबसे महत्वपूर्ण पद राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। 

9- पीएम मोदी तीन वर्ष बाद 2001 में पार्टी ने उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली। वे 2002, 2007 एवं 2012 में पुनः मुख्यमंत्री चुने गए और वह 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे।

10- मोदी ने 2014 से  भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है। 2014 और 2019 के संसदीय चुनावों में मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने दोनों अवसरों पर पूर्ण बहुमत हासिल किया। आखिरी बार 1984 के चुनावों में किसी राजनीतिक दल ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?