लाइव न्यूज़ :

अयोध्या: बीजेपी की विजय संकल्प रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने लगाए 'जय श्री राम' के नारे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2019 14:49 IST

PM Narendra Modi Ayodhya Rally, Lok Sabha Elections 2019: भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''ये मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की भूमि है। ये स्वाभिमान की धरती है। देश में यही स्वाभिमान पिछले 5 साल में और बढ़ा है। हम 130 करोड़ लोगों की भुजाओं को साथ लेकर चले हैं। अब इन्ही भुजाओं की सामर्थ्य पर हम नए भारत का सपना साकार करने की तरफ बढ़ रहे हैं।''

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव के चलते पीएम नरेंद्र मोदी पांच वर्षों में पहली बार अयोध्या गए और चुनावी रैली को संबोधित किया।पीएम मोदी अयोध्या के किसाी धार्मिक स्थल पर नहीं गए लेकिन रैली के अंत में जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे लगाए।

PM Narendra Modi Ayodhya Rally, Lok Sabha Elections 2019: लोकसभा चुनाव के चलते जोर शोर से प्रचार में लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (1 मई) को अयोध्या डिवीजन के अंबेडकरनगर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए आखिर में जय श्रीराम के नारे लगाए। सत्तारूढ़ मोदी सरकार के पांच वर्षों में यह पहला मौका है जब पीएम ने अयोध्या की धरती पर पहला कदम रखा।

हालांकि, वह इस दौरान राम जन्मभूमि या इलाके के किसी धार्मिक स्थल पर नहीं गए। जिस जगह पीएम मोदी ने रैली की, राम जन्मभूमि से उसकी दूरी करीब 30 किलोमीटर है। पीएम मोदी ने रैली के मंच से ही भगवान श्रीराम को याद करते हुए नारे लगाए। इसी के साथ उन्होंने भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

पीएम मोदी ने जनता को धन्यवाद करते हुए कहा, ''आप इतनी बड़ी संख्या में आए, मैं आपका हृदय से हृदय से बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं और प्रभु राम जी की धरती से जय श्रीराम.. जय जय श्री राम.. जय जय श्रीराम.. भारत माता की..'' 

रैली में पीएम मोदी ने लोगों से कहा, ''आप इतना प्यार दिखाते हैं, उधर एसपी-बीएसपी वालों का बीपी बढ़ जाता है।'' उन्होंने कहा, ''चाहे सपा-बसपा या कांग्रेस हो, उनकी हकीकत जानने की जरूरत है। बहन जी ने बाबा साहेब अंबेडकर का नाम इस्तेमाल किया लेकिन सारे काम उनके सिद्धांतों के उलट किेए। समाजवादी पार्टी ने लोहिया जी का नाम इस्तेमाल किया लेकिन उन्होंने उत्तर प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति बर्बाद कर दी।''

प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में कहा, ''बाबा साहेब अंबेडकर का नाम जिस शहर से जुड़ा हो, जिस शहर से राम मनोहर लोहिया जी का नाम जुड़ा हो। ऐसे शहर में आकर मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

ये मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की भूमि है। ये स्वाभिमान की धरती है। देश में यही स्वाभिमान पिछले 5 साल में और बढ़ा है। हम 130 करोड़ लोगों की भुजाओं को साथ लेकर चले हैं। अब इन्ही भुजाओं की सामर्थ्य पर हम नए भारत का सपना साकार करने की तरफ बढ़ रहे हैं।

हमारे देश के 40 करोड़ से ज्यादा श्रमिक भाई-बहनों की इन पार्टियों ने कभी परवाह ही नहीं की। श्रमिकों और गरीबों को वोटबैंक में बांटकर इन लोगों ने सिर्फ अपना और अपने परिवार का फायदा कराया।

पहली बार देश में किसी सरकार ने गरीबों और श्रमिकों के बारे में सोचा है। हमने उनकी परवाह की है, उनका जीवन आसान बनाने के लिए काम किया है।

हमारी सरकार हाल हीं में 'पीएम श्रम योगी मानधन' योजना लायी है। इससे श्रमिक साथियों को 60 वर्ष की आयु के बाद 3 हजार रुपए तक की पेंशन सुनिश्चित होगी।

इसके अलावा हमारी सरकार ने गरीबों के लिए एक रुपये प्रति महीने में दो लाख रुपये का बीमा और प्रति दिन 90 पैसे में दो लाख का एक और बीमा देने का प्रावधान किया है।

हमारे गरीब श्रमिक भाई-बहनों को इलाज के लिए पैसे न खर्च करने पड़ें, इसके लिए आयुष्मान भारत योजना भी हमारी सरकार चला रही है। इस योजना के अंतर्गत उन्हें हर साल 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलना तय हुआ है।

मैंने हर गरीब के दर्द को समझा है, उसके दर्द को सुना है, उसकी बीमारी को समझा और उसकी जिंदगी को जाना है, इसलिए आयुष्मान भारत योजना से मैं गरीबों की बीमारी से लड़ रहा हूं।

मिशन इंद्रधनुष के तहत हमने जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण का दायरा बढ़ाया है। इस योजना का लाभ भी बड़े स्तर पर गरीब भाई-बहनों को हो रहा है।

हमारी आंगनवाड़ी बहनों, आशा बहनों, ANM बहनों और हमारे डाकियों के वेतन में बरसों बाद वृद्धि का काम भी हमारी ही सरकार ने किया है।

पहले की सरकारें कितनी असंवेदनशील थी इसका एक उदाहरण है कि 2014 में जब मैं सरकार में आया तो पता चला कि पहले की पेंशन योजनाओं में किसी को 50-60-70 रुपये मिल रहे थे। हमारी सरकार ने एक झटके से ये बंद किया और हर किसी के लिए कम से कम 1000 रुपये पेंशन सुनिश्चित की।

योग, हमारी संस्कृति का सदियों से हिस्सा है। लेकिन पूरी दुनिया 21 जून को योग दिवस मनाए, ये काम हमारी सरकार ने किया है। कुंभ भी हजारों साल से होता आ रहा है। लेकिन जो दिव्यता और भव्यता इस बार प्रयागराज में दिखी वो अभूतपूर्व है।

अयोध्या में दीप तो हजारों वर्षों से जलते आए हैं, लेकिन अब जो दीपावली मनाई जाती है, वो दुनियाभर में चर्चा का विषय बनती है।

जब ASEAN समिट के दौरान, वहां से आए कलाकार अपने-अपने देशों में प्रचलित रामायण के अंश प्रस्तुत करते हैं, तो सबकी नजर जाती है।

देश में अभी स्वदेश दर्शन नाम से एक व्यापक कार्यक्रम चल रहा है। जिसके अंतर्गत देश में रामायण सर्किट, कृष्ण सर्किट, बौद्ध सर्किट सहित 15 सर्किटों पर काम चल रहा है। रामायण सर्किट के तहत अयोध्या से लेकर रामेश्वरम तक, सभी स्थानों को विकसित किया जा रहा है।

सपा-बसपा और कांग्रेस का आतंक पर नरमी का पुराना रिकॉर्ड रहा है। हमारी सुरक्षा एजेंसियां आतंक के मददगारों को पकड़ती थीं और ये वोट के लिए उनको छोड़ देते थे। आज ये सभी महामिलावटी फिर से केंद्र में एक मजबूर सरकार बनाने के चक्कर में हैं।

2014 से पहले अयोध्या, फैजाबाद और अन्य जगह कैसे-कैसे धमाके हुए ये हम कैसे भूल सकते हैं। वो दिन हम कैसे भूल सकते हैं जब आए दिन भारत में हमला होता था। बीते पांच वर्ष में इस तरह के धमाकों की खबर आनी बंद हो गई हैं।

हम एक नए हिंदुस्तान के रास्ते पर चल पड़े हैं। जो छेड़ता नहीं है, लेकिन कोई छेड़ेगा तो छोड़ता भी नहीं है। खतरा सीमा के भीतर हो या फिर सीमा के पार, ये नया हिंदुस्तान घर में घुसकर मारेगा। गोली का जवाब गोले से देगा।

आप जब कमल के फूल पर बटन दबाएंगे, इसका मतलब है कि आप अपने सपने बोएंगे, जो साकार होंगे। आप कमल के फूल पर बटन दबाएंगे, इसका मतलब आपके अंदर एक ऐसा देशभक्त उभरकर आएगा जो देश के लिए जिएगा

पूरी दुनिया 21 जून को योग दिवस मनाए, ये काम हमारी सरकार ने किया है।''

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अयोध्याराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?