लाइव न्यूज़ :

बालाकोट एयर स्ट्राइक: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा पर भड़के पीएम मोदी, कहा- 'जनता माफ नहीं करेगी'

By विनीत कुमार | Updated: March 22, 2019 11:36 IST

एयर स्ट्राइक में मारे गये आतंकियों की संख्या पर सवाल उठाने के बाद अब पीएम नरेंद्र मोदी ने सैम पित्रोदा पर जवाबी हमला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसैम पित्रोदा के एयर स्ट्राइक सवाल उठाने के बाद पीएम मोदी ने दिया जवाबसैम पित्रोदा ने मारे गये आतंकियों की संख्या पर उठाये थे सवाल, एयर स्ट्राइक को बताया था गलत

एयर स्ट्राइक में मारे गये आतंकियों की संख्या पर सवाल उठाने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा पर जवाबी हमला किया है। नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि विपक्ष लगातार भारतीय सेना का अपमान कर रहा है और देश की जनता इसे माफ नहीं करेगी। पीएम मोदी ने साथ ही लोगों से भी विपक्षी नेताओं के बयानों पर सवाल पूछने का आह्वान किया है।

नरेंद्र मोदी ने सैम पित्रोदा का बयान आने के कुछ ही देर बाद ट्वीट किया, 'मैं अपने देशवासियों से कहता हूं कि वे विपक्षी नेताओं से उनके बयानों के बारे में सवाल पूछे। उन्हें बता दीजिए कि 130 करोड़ भारतीय उनकी हरकतों के लिए अब माफ नहीं करेंगे। भारत अपने जवानों के साथ मजबूती से खड़ा है।'

बता दें कि राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिये इंटरव्यू में कहा है कि पुलवामा अटैक के बाद भारत की ओर से एयर स्ट्राइक किया जाना परिस्थिति से निपटने का सही तरीका नहीं था। सैम पित्रोदा ने साथ ही एयर स्ट्राइक के दौरान पाकिस्तान में मारे गये आतंकियों की संख्या के बारे में भी पूछा था।

पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के सवाल पर पित्रोदा ने कहा कि इंटरनेशनल समाचार माध्यम इस अटैक और इसके प्रभाव पर दूसरी बात कह रहे हैं और भारत को लोगों को एयरफोर्स के इस ऑपरेशन के बारे में जानने का पूरा अधिकार है।

पित्रोदा ने साथ ही कहा कि कुछ लोगों की गलती की सजा पूरे पाकिस्तान को देना ठीक नहीं है। पित्रोदा ने कहा- 'मैं अटैक (पुलवामा) के बारे में ज्यादा नहीं जानता। ऐसा हमेशा होता रहता है, मुंबई में भी ताज और ओबेरॉय होटल पर हमला हुआ। हम प्रतिक्रिया दे सकते थे और अपने प्लेन भेज सकते थे लेकिन मेरे हिसाब से यह सही तरीका नहीं है। आप इस तरह से दुनिया डील नहीं कर सकते। आठ लोग आते हैं और कुछ करते हैं, तो ये मतलब नहीं कि आप पूरे देश पर हमला कर दें।'

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपुलवामा आतंकी हमलाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह