लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi In Aligarh: 'दोनों शहजादों की फैक्टरी में ऐसा ताला लगा, आज तक इनको इसकी चाबी नहीं मिली है', चुनावी सभा में बोले पीएम मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 22, 2024 14:56 IST

Narendra Modi In Aligarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में थे। यहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रस-बसपा-सपा पर जोरदार निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा, आपसे अनुरोध किया था सपा और कांग्रेस के परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की फैक्टरी में ताला लगा दीजिएआपने ऐसा मजबूत ताला लगाया कि दोनों शहजादों को आज तक इसकी चाबी नहीं मिली हैपीएम ने कहा कि ये इंडी गठबंधन वाले इतनी निराशा में डूबे हुए हैं कि भविष्य की ओर देखने के लिए इनमें हौंसला ही नहीं रहा

Narendra Modi In Aligarh:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में थे। यहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रस-बसपा-सपा पर जोरदार निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि पिछली बार जब मैं अलीगढ़ आया था, तब मैंने आप सबसे अनुरोध किया था कि सपा और कांग्रेस के परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की फैक्टरी में ताला लगा दीजिए।

आपने ऐसा मजबूत ताला लगाया कि दोनों शहजादों को आज तक इसकी चाबी नहीं मिली है। पीएम ने कहा कि ये इंडी गठबंधन वाले इतनी निराशा में डूबे हुए हैं कि भविष्य की ओर देखने के लिए इनमें हौंसला ही नहीं रहा। ये कहते हैं कि मोदी विकसित भारत की बात क्यों करता है, ये कहते हैं कि मोदी भारत को तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाने की बात क्यों करता है। ये लोग अपने परिवार और सत्ता के लोभ के अलावा कुछ नहीं करते और जनता से छलावा करते रहते हैं। तीन तलाक से पीड़ित कितनी ही बेटियों का जीवन तबाह हो गया था।

अब मोदी ने तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाकर उनका जीवन सुरक्षित किया है। पीएम ने आगे कहा कि पहले हज कोटा कम होने के कारण बहुत लड़ाई होती थी और रिश्वतखोरी भी होती थी और केवल प्रभावशाली लोगों को ही जाने का मौका मिलता था। पीएम ने कहा कि, मैंने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से भारत में हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों के लिए हज कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया था, आज न केवल भारत का हज कोटा बढ़ाया गया है बल्कि वीजा नियमों को भी आसान बनाया गया है।

पहले हमारी मुस्लिम माताएं और बहनें अकेले हज पर नहीं जा सकती थीं। सरकार ने महिलाओं को भी बिना मेहरम के हज पर जाने की इजाजत दी और मुझे उन हजारों बहनों का आशीर्वाद मिल रहा है जिनका हज पर जाने का सपना पूरा हो गया है।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेशUttar Pradesh Bharatiya Janata Partyलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावअलीगढ़Aligarh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप