लाइव न्यूज़ :

नारायण मूर्ति को लंदन विश्वविद्यालय के रॉयल होलोवे ने डाक्टरेट की उपाधि से किया सम्मानित

By भाषा | Updated: July 20, 2019 07:31 IST

मूर्ति ने कहा, "यह पुरस्कार प्राप्त करना एक सम्मान की बात है और इस तरह से पहचाने जाने के लिए मैं रॉयल होलोवे का आभारी हूं। स्नातक हुए इस नई पीढ़ी के साथ जुड़ने से मैं सम्मानित हुआ हूं। उनमें से हरेक अपना आगे का कदम उठाने वाले हैं जिनके बारे में मुझे उम्मीद है उनका कैरियर उत्पादक और सकारात्मक होगा।’’

Open in App

आईटी के दिग्गज और इन्फोसिस के सह-संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति को कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए लंदन विश्वविद्यालय, रॉयल होलोवे द्वारा डॉक्टर ऑफ साइंस (ऑनरिस कौसा) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।

एक बयान में कहा गया कि यह कार्यक्रम सुरे के एघाम स्थित विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया था, जहाँ मूर्ति के साथ कंप्यूटर विज्ञान विभाग के छात्र भी शामिल थे। इन छात्रों ने कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में अपने स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री प्रमाणपत्र प्राप्त किए हैं।

मूर्ति ने कहा, "यह पुरस्कार प्राप्त करना एक सम्मान की बात है और इस तरह से पहचाने जाने के लिए मैं रॉयल होलोवे का आभारी हूं। स्नातक हुए इस नई पीढ़ी के साथ जुड़ने से मैं सम्मानित हुआ हूं। उनमें से हरेक अपना आगे का कदम उठाने वाले हैं जिनके बारे में मुझे उम्मीद है उनका कैरियर उत्पादक और सकारात्मक होगा।’’

उन्होंने विश्वास जताया कि ये स्नातक, अपने ज्ञान और कौशल के साथ, दुनिया के लिए एक सकारात्मक बदलाव लाएंगे। मूर्ति ने इन्फोसिस की सह-स्थापना की, जो आज वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनियों में से है। यह कंपनी 2.2 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देती है, और उसका तिमाही राजस्व तीन अरब अमरीकी डालर से भी अधिक का होता है।

उनकी उपलब्धियों को दुनिया भर में और ब्रिटेन में मान्यता दी गई है। वर्ष 2007 में, उन्हें कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (सीबीई) नियुक्त किया गया था।

टॅग्स :इंफोसिसएजुकेशनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह