लाइव न्यूज़ :

नारायण राणे ने कहा, "मेरी हत्या की सुपारी उद्धव ठाकरे ने दी है लेकिन इतना बता दूं कि कोई छू भी नहीं सकता है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 5, 2023 20:05 IST

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने उद्धव ठाकरे पर बेहद संगीन आरोप लगाया है कि उनकी किसी भी वक्त हत्या हो सकती है और इसके लिए उद्धव ठाकरे ने सुपारी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देनारायण राणे ने शिवसेना (उद्धव बाल ठाकरे) के मुखिया उद्धव ठाकरे पर लगाया बेहद संगीन आरोपराणे ने दावा किया कि उनकी हत्या हो सकती है और इसके लिए उद्धव ठाकरे ने सुपारी दी हैराणे ने आरोप लगाया कि कोविड महामारी के दौरान उद्धव ने दवाओं की खरीद में किया था भ्रष्टाचार

मुंबई: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने शिवसेना (उद्धव बाल ठाकरे) के मुखिया उद्धव ठाकरे पर बेहद संगीन आरोप लगाया है। भाजपा नेता राणे ने दावा किया है कि उनकी किसी भी वक्त हत्या हो सकती है और इसके लिए उद्धव ठाकरे ने सुपारी दी है।

नारायण राणे ने पत्रकारों से बात करते हुए ठाकरे पर यह भी आरोप लगाया कि जब वो महाविकास अघाड़ी गठंबधन के मुख्यमंत्री थे, तो उस दौरान ठाकरे ने नवंबर 2019 से जून 2022 के मध्य जब कोरोना महामारी अपने चरम पर थी। तब उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान दवाओं की खरीद में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया था।

नारायण राणे ने महाराष्ट्र सरकार से मांग की कि उनके द्वारा ठाकरे पर दवा घोटाले संबंधी आरोपों की जांच कराई जाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। 

उन्होंने बेहद आक्रामक तरीके से उद्धव ठाकरे को घेरते हुए कहा, "उद्धव ठाकरे मुझे जान से मारना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने मेरे नाम की सुपारी दी है। जिन लोगों को ठाकने ने मेरे नाम की सुपारी दी है, उनमें से कई लोगों के मुझे फोन आते हैं, वो मुझे धमकी देते हैं। उद्धव ने भले ही मुझे मारने के लिए कई लोगों को 'सुपारी' दी है लेकिन मैं ये कहना चाहता हूं कि उनमें से कोई भी मुझे छू नहीं सकता है।"

बाल ठाकरे के समय शिवसेना के बेहद आक्रामक नेता माने जाने वाले केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने उनके बेटे उद्धव ठाकरे पर सीधा हमला करने से एक दिन पहले महाराष्ट्र के मौजूदा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को "बेकार" मुख्यमंत्री कहा था। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :Narayan Raneउद्धव ठाकरे सरकारUddhav Thackeray Governmentदेवेंद्र फड़नवीसDevendra Fadnavis
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?