लाइव न्यूज़ :

नारायण राणे ने कहा, मुंबई स्थानीय निकाय चुनावा भाजपा जीतेगी

By भाषा | Updated: August 19, 2021 15:16 IST

Open in App

शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बालासाहब ठाकरे के स्मारक पर उन्हें श्रद्धांलजलि देते हुये केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि बृहन्मुंबई नगर निगम के चुनाव भारतीय जनता पार्टी जीतेगी जहां अभी राज्य में सत्तारूढ़ शिवसेना का कब्जा है । इससे पहले, शिवसेना सांसद विनायक राउत ने दादर स्थित शिवाजी पार्क में बने स्मारक पर राणे के जाने का विरोध किया और कहा कि उन्हें बाला साहब ठाकरे को श्रद्धांजलि देने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि भाजपा नेता के ‘शिवसेना तोड़ने के कृत्य’ से पार्टी के संस्थापक को काफी दुख हुआ था । लेकिन, शिवसेना के दादर के विधायक सदा सर्वांकर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व की ओर से राणे के जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान उनके स्मारक पर जाने से रोकने के लिये कोई दिशानिर्देश नहीं मिला है । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके राणे हिंदुत्व के अनुयायी विनायक दामोदर सावरकर के स्मारक पर भी गये जो पास में ही स्थित है । राणे पहले शिवसेना में थे, उसके बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया । हालांकि, 2019 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गये थे । बाद में संवाददाताओं से बातचीत करते हुये राणे ने कहा कि बालासाहब ठाकरे अब नहीं हैं लेकिन उनके अच्छे कार्यों के लिये वह उन्हें आशीर्वाद देंगे। विनायक राउत की उस टिप्पणी का जिक्र करते हुए कि शिवसेना उन्हें शिवाजी पार्क में आने से रोकेगी, राणे ने कहा कि जब श्रद्धांजलि देने की बात आती है तो लोगों की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तथा शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुये उन्होंने कहा, ‘‘आप जो कहना चाहते हैं वह सीधा कहिये, अपने अगल-बगल के लोगों को बोलने के लिये मत कहिये।’’ राणे जोर देकर कहा, ‘‘भाजपा बीएमसी चुनाव जीतेगी और पिछले 32 साल से जो पाप हो रहा है उसका खात्मा करेगी ।’’ राणे को हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है और उन्हें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय का प्रभार दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम