लाइव न्यूज़ :

कूनो नेशनल पार्क में चीते ने 4 शावकों को दिया जन्म, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने साझा की जानकारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 29, 2023 14:31 IST

भारत में चीते 70 साल पहले विलुप्त प्रजाति घोषित कर दिए गए थे। नामीबिया से यहां लाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत वर्ष 17 सितंबर को केएनपी में एक विशेष बाड़े में इन चीतों को छोड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देनामीबिया से लाए गए चीतों में से एक ने मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में चार शावकों को जन्म दिया है।जानकारी की पुष्टि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने की, जिन्होंने ट्विटर पर शावकों की तस्वीरें भी साझा कीं।भारत में चीते 70 साल पहले विलुप्त प्रजाति घोषित कर दिए गए थे।

श्योपुर: नामीबिया से लाए गए चीतों में से एक ने मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में चार शावकों को जन्म दिया है। जानकारी की पुष्टि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने की, जिन्होंने ट्विटर पर शावकों की तस्वीरें भी साझा कीं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में 17 सितंबर 2022 को भारत लाए गए चीतों में से एक के चार शावकों का जन्म हुआ है।"

बता दें कि हाल ही में नामीबिया से लाए गए दो और चीतों को कुनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में जंगल में छोड़ दिया गया। केएनपी में सितंबर 2022 में अफ्रीकी देश से चीतों को यहां बसाने के लिए लाया गया था। भारत में चीते 70 साल पहले विलुप्त प्रजाति घोषित कर दिए गए थे। नामीबिया से यहां लाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत वर्ष 17 सितंबर को केएनपी में एक विशेष बाड़े में इन चीतों को छोड़ा था।

पहले इन चीतों को छोटे बाड़ों में अलग रखा गया था बाद में बड़े बाड़ों में रखा गया। चीतों का दूसरा जत्था जिसमें एक दर्जन चीते- सात नर और पांच मादा शामिल थे, को 18 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका से केएनपी लाया गया। केएनपी में अब कुल 20 चीते हैं। भारत में अंतिम चीते की मृत्यु वर्तमान छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में 1947 में हुई थी और सबसे तेज भूमि वाले जानवर को 1952 में देश में विलुप्त घोषित किया गया था। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभूपेंद्र यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?