लाइव न्यूज़ :

नालंदा मंदिर भगदड़ः 8 की मौत और 12 घायल, मृतक के परिजनों को 600000 रुपये की सहायता, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 31, 2026 12:13 IST

Nalanda temple stampede: नालंदा के मघड़ा गांव में स्थित मां शीतला मंदिर में पूजा के दौरान भगदड़ मच गई।

Open in App
ठळक मुद्देNalanda temple stampede: Nalanda temple stampede: Nalanda temple stampede: 

नालंदाःबिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को एक मंदिर में भगदड़ मचने से आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मरने वाली सभी महिलाएं थीं और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। यह भगदड़ नालंदा जिले के बिहार शरीफ से लगभग पांच किलोमीटर दूर मघड़ा गांव स्थित माता शीतला मंदिर में हुई। चैत्र माह का आखिरी मंगलवार होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। एक श्रद्धालु ममता देवी ने कहा कि मंगलवार को यहां हमेशा भीड़ रहती है। लोग शीतला माता के दर्शन के लिए आते हैं। हम भी पटना से दर्शन के लिए आए हैं। लेकिन भगदड़ मच गई और लोगों की मौत हो गई। यह कुप्रबंधन के कारण हुआ... एम्बुलेंस यहां पहुंच गई है। यहां इतनी भीड़ है। प्रशासन मौजूद नहीं है।” भीड़ के बीच एक महिला के रोने की आवाज सुनाई दी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के लिए आपदा प्रबंधन विभाग से 4 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये (कुल मिलाकर 6 लाख रुपये प्रति व्यक्ति) की सहायता राशि की घोषणा की। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्वीट किया, "नालंदा स्थित माता शीतला मंदिर में हुई भगदड़ की दुखद घटना अत्यंत हृदयविदारक है।

इस दुर्घटना में जिन श्रद्धालुओं की जान चली गई और जो घायल हुए, उन सभी के परिवारों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान कर रही है। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की गई है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में संबल दें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

टॅग्स :Bihar Policeबिहारनीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?