लाइव न्यूज़ :

प्रेमी की शादी, नाराज प्रेमिका ने नई नवेली दुल्हन के काटे बाल, आंखों में डाल दिया फेविकोल, लोगों ने की पिटाई

By एस पी सिन्हा | Updated: December 2, 2020 19:48 IST

बिहार के नालंदा जिले के भागनबिगहा थाना इलाके के मोरा तालाब गांव में जमकर बवाल हुआ. प्रेमी की शादी से गुस्साई प्रेमिका ने अपना सारा गुस्सा नई-नवेली दुल्हन पर निकाल दिया.

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल में बड़ी मशक्कत के बाद दुल्हन की आंखों को खोला गया.दुल्हन ने गहने लूटने का आरोप भी लगाया, प्रेमिका भी पिटाई से घायल.

पटनाः बिहार के नालंदा जिले के भागनबिगहा थाना इलाके के मोरा तालाब गांव में प्रेमी की शादी से गुस्साई प्रेमिका ने अपने प्रेमी का गुस्सा नई-नवेली दुल्हन पर निकाला.

प्रेमी की शादी प्रेमिका को इतनी नागवार गुजरी कि वह लड़के घर में घुसकर जबर्दस्त तांडव मचाया. प्रेमिका ने दुल्हन के ऊपर हमला बोल दिया और उसके बाल काटने के साथ आंखों में फेविकोल डाल दिया. बाद में दुल्हन के चिल्लाने पर लोगों ने प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद उसे पुलिस के हवाले भी कर दिया. 

बताया जाता है कि देखते ही देखते घटना इतनी बढ़ गई कि पुलिस अब गांव में कैंप कर रही है ताकि किसी प्रकार की कोई बड़ी घटना न घट सके. घटना की जानकारी मिलते ही विधि व्यवस्था डीएसपी संजय कुमार गांव पहुंच घटना की जानकारी ली. प्रेमिका की हरकत के बाद दुल्हें के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी.

शेखपुर जिले की एक दूसरी लड़की से शादी कर ली

बताया जा रहा है कि गोपाल राम का अफेयर शादी से पहले किसी और लड़की के साथ चल रहा था, पर उसने शेखपुर जिले की एक दूसरी लड़की से शादी कर ली. इस बात की भनक उसकी प्रेमिका को लग गया, जिसके बाद उसका गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और बदला लेने की नीयत से वह प्रेमी के घर जा पहुंची. चूंकि दूल्हे की बहन से उसकी दोस्ती थी.

इस कारण किसी को शक नहीं हुआ. इसके बाद जब दूल्हा दुल्हन के बाद घर के सभी सदस्य भी थके मंदे होने के कारण गहरी नींद में सो गए. तब वह मौका पाकर कमरे में दाखिल हो गई और सुप्तावस्था में बाल काटने के बाद उसके आंख में फेविकोल डाला दिया. इसके बाद वह दर्द से कराहने लगी.

इसी बीच शोर सुन परिजन की नींद खुल गई और प्रेमिका को पकड़ कर की जमकर पिटाई कर दी. इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर युवती को हिरासत में लेते हुए इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं दुल्हन को भी इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos