हिमाचल के सिरमौर में भूस्खलन के बाद नाहन कुम्हारहट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

By भाषा | Published: August 3, 2021 06:32 PM2021-08-03T18:32:23+5:302021-08-03T18:32:23+5:30

Nahan Kumharhatti National Highway closed after landslide in Himachal's Sirmaur | हिमाचल के सिरमौर में भूस्खलन के बाद नाहन कुम्हारहट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

हिमाचल के सिरमौर में भूस्खलन के बाद नाहन कुम्हारहट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

शिमला, तीन अगस्त हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में मंगलवार को हुये भूस्खलन के बाद नाहन-कुम्हारहट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है । प्रदेश के एक आपदा प्रबंधन अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि यह भूस्खलन लड्डू के निकट हुया , जिसके बाद नाहन कुम्हारहट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 907-ए अवरुद्ध हो गया । उन्होंने बताया कि भूस्खलन की यह घटना दोपहर करीब एक बजे हुयी ।

उन्होंने बताया कि सड़क पर यातायात बहाल करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nahan Kumharhatti National Highway closed after landslide in Himachal's Sirmaur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे