लाइव न्यूज़ :

Nagpur Blast: नागपुर ग्रामीण के धामना इलाके में चामुंडा बारूद कंपनी में विस्फोट, 5 की मौत, कई घायल

By फहीम ख़ान | Updated: June 13, 2024 18:08 IST

Fire Explosion In Nagpur: नागपुर में एक फैक्ट्री में धमाका होने से5 लोगों की मौत हो गई है।

Open in App

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर जिले की धामना इलाके में स्थित चामुंडा बारूद कंपनी में हुए विस्फोट में 5 लोगों की मौत होने की जानकारी है। इस हादसे में करीबन 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा गुरुवार, 13 जून को हुआ। इस हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए नागपुर लाया जा रहा है जानकारी यह भी मिली है कि आठ गंभीर लोगों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। हंसी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी धामना रवाना हो गए हैं।

मरने वालों में प्राजंलि मौद्रे (22), प्राची फलके (20), वैशाली क्षीरसागर (30) शामिल हैं। वहीं गंभीर घायलों में शीतल चटप, दानसा, मरहसकोल्हे, मोनाली अलोने, श्रद्धा पाटिल, प्रमोद चावरे, पन्नालाल बंदेवार शामिल है।

रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट दोपहर करीब 1 बजे हुआ, जब श्रमिक विस्फोटक पैक कर रहे थे। श्रमिकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस बीच, जिले की हिंगणा तहसील के धामना इलाके में स्थित चामुंडा बारूद कारखाने में गुरुवार को हुए विस्फोट में 5 कामगारों की मौत पर दुख जताते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उनके नागपुर आगमन पर आयोजित किए गए जश्न के कार्यक्रम को रद्द कर दिया। 

हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में नागपुर से जीते नितिन गडकरी ने हादसे पर दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। गौरतलब है कि गुरुवार को वह नागपुर पहुंच रहे थे। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनके मंत्री बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर जश्न की तैयारियां की थी। हालांकि गुरुवार की दोपहर हुए विस्फोट में मारे गए कामगारों को श्रद्धांजलि अर्पन करते हुए नितिन गडकरी ने अपने जश्न का कार्यक्रम रद्द कर दिया। साथ ही अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस दुख की घडी में जश्न न मनाएं। 

पिछले महीने, 23 मई को ठाणे जिले के डोंबिवली के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई थी और 56 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अंबर केमिकल कंपनी में बॉयलर फटने के बाद भारी धुआं देखा गया था। महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामत मौके पर पहुंचे थे और घंटों तक आग बुझाने के प्रयास चलते रहे।

एक अन्य घटना में, 18 जनवरी को ठाणे में एक रासायनिक कारखाने में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों में एक श्रमिक की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए, जैसा कि पीटीआई ने बताया था। विस्फोट के कारण आग लग गई।

टॅग्स :नागपुरNagpur Policeआगबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?