लाइव न्यूज़ :

नागपुरः अब मिहान में नहीं हाे रही शुल्क लेकर एंट्री, कर्मचारी काे हटाया, जानिए क्या है पूरा मामला

By वसीम क़ुरैशी | Updated: September 21, 2021 21:38 IST

विकास आयुक्त कार्यालय के जिस ऑफिस असिस्टेंट के पास माॅनिटरिंग का जिम्मा था, उसकी कार्यप्रणाली काे लेकर काफी शिकायतें बढ़ रहीं थीं.

Open in App
ठळक मुद्देमिहान-सेज में निवेशक कंपनी, उसके माल और कर्मचारियाें की आवाजाही हाेने के बजाय काफी दिक्कत भरी थी.मामले काे गंभीरता से लेते हुए सिक्याेरिटी चार्ज नए कर्मचारी काे साैंपा गया.

नागपुरः मिहान-सेज में कुछ दिनाें पहले तक गेट पास और मालवाहक वाहनाें की एंट्री के लिए हाेने वाली शुल्क वसूली पर अब विराम लग गया है. यहां डीसी ऑफिस के जिम्मेदार कर्मचारी द्वारा एक बस में चढ़कर कंपनी कर्मियाें के पास जमा करने के बाद संबंधित कर्मचारी काे सिक्याेरिटी चार्ज से हटा दिया गया है.

उल्लेखनीय है कि लाेकमत समाचार के 3 सितंबर के अंक में ‘शुल्क लेकर हाे रही मालवाहक वाहनाें की एंट्री’ शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित की गई थी. खबर प्रकाशित हाेने के एक सप्ताह के भीतर ही मामले काे गंभीरता से लेते हुए सिक्याेरिटी चार्ज नए कर्मचारी काे साैंपा गया.

बताया गया है कि अब यहां इन-आउट पास सिस्टम शुरू किया गया है. इसके तहत सिक्याेरिटी गेट पर अपनी फाेटाे आईडी के साथ पास बनवाना हाेता है और जिससे मुलाकात करनी है, उसके दस्तखत लेकर वापस उसी गेट से आना हाेता है. सूत्राें के अनुसार विकास आयुक्त कार्यालय के जिस ऑफिस असिस्टेंट के पास माॅनिटरिंग का जिम्मा था, उसकी कार्यप्रणाली काे लेकर काफी शिकायतें बढ़ रहीं थीं.

खबर प्रकाशित हाेने के बाद उसे अहम जिम्मेदारियाें से हटा दिया गया. मिहान-सेज में निवेशक कंपनी, उसके माल और कर्मचारियाें की आवाजाही हाेने के बजाय काफी दिक्कत भरी थी. वहीं इसके लिए शुल्क वसूली की जा रही थी.

ये वसूली पाैधे लगाने के नाम पर की गई लेकिन ये स्पष्ट ही नहीं किया जा सका कि इस शुल्क से कितने पाैधे लगाए गए. सूत्राें की मानें ताे अब संबंधित कर्मचारी की विदाई भी हाे सकती है. जिम्मेदारी की आड़ में मनमानी के संज्ञान में आने पर इस बड़ी सख्ती की अपेक्षा भी जताई जा रही है.

शुल्क का प्रावधान नहीं

मालवाहक वाहनाें और कर्मचारियाें के गेट पास के लिए शुल्क का काेई प्रावधान नहीं है. भविष्य में मिहान-सेज में और भी डिफेंस प्राेजेक्ट आने वाले हैं. इसे लेकर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी और आगमन-प्रस्थान के लिए नई व्यवस्था की जाएगी. शरमन रेड्डी, विकास आयुक्त, सेज

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?