लाइव न्यूज़ :

नागपुर डिप्टी सिग्नल बस्ती का मामलाः डीजे विवाद में नाबालिग की चाकू घोंपकर हत्या, दो साथी हिरासत में

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 9, 2021 18:24 IST

महाराष्ट्र के नागपुर डिप्टी सिग्नल बस्ती में तीन साथियों में झगड़ा हुआ. दो ने मिलकर एक साथी को मार डाला. डीजे में नाचने को लेकर हंगामा हुआ था.

Open in App
ठळक मुद्देवारदात शुक्रवार की रात 9 बजे के दौरान हुई. मृतक विनय राजेश डहारे (16) है. कलमना पुलिस ने योगेश वंजारे (20) और उसके दो नाबालिग साथियों को हिरासत में लिया है.विनय और नाबालिग आरोपी के बीच अनबन चल रही थी. 

नागपुरः कलमना की डिप्टी सिग्नल बस्ती में पुरानी रंजिश और डीजे के विवाद के चलते एक नाबालिग की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. 

यह वारदात शुक्रवार की रात 9 बजे के दौरान हुई. मृतक विनय राजेश डहारे (16) है. कलमना पुलिस ने योगेश वंजारे (20) और उसके दो नाबालिग साथियों को हिरासत में लिया है. मामला यूं है कि मृतक डहारे का कुछ समय पहले डीजे में नाचने को लेकर नाबालिग आरोपियों से विवाद हुआ था. इसके बाद से विनय और नाबालिग आरोपी के बीच अनबन चल रही थी. 

विनय ने विषय को गंभीरता से नहीं लिया. आज दोपहर भी उनके बीच विवाद हुआ. विनय को उसके साथियों ने थाने में शिकायत करने की सलाह दी थी लेकिन विनय ने शिकायत करने की बजाय विवाद वहीं मिटा दिया. रात 9 बजे शीतला माता मंदिर के पास योगेश वंजारे और उसके दो नाबालिग साथियों ने विनय को फिर से रोका. उससे तीनों झगड़ा करने लगे.

इसी दौरान ही उन्होंने उस पर चाकू से हमला कर दिया. पेट और पसली पर वार कर गंभीर जख्मी कर दिया. विनय को लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. वारदात का पता चलते ही जोन पांच के डीसीपी निलोत्पल और कलमना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पूछताछ के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लिया गया. देर रात तक उनसे पूछताछ जारी थी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप