लाइव न्यूज़ :

नागपुर निकाय चुनाव 2026ः कुल सीट 151, भाजपा 143 और शिवसेना 8 सीट पर लड़ रही चुनाव?, सीएम फडणवीस बोले-विपक्षी गठबंधन के पास कुछ भी नहीं, हम जीत रहे?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2026 15:48 IST

Nagpur civic elections 2026: नागपुर के लोगों ने देखा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शहर को कैसे बदल दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल खोखली बातें करते हैं लेकिन उनके पास देने के लिए कुछ भी नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्रपति शिवाजी महाराज चौक तक मोटरसाइकिल पर एक रोड शो का नेतृत्व किया।भाजपा 143 सीट पर चुनाव लड़ रही हैं।शिवसेना ने आठ सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं।

Nagpur: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को विश्वास व्यक्त किया कि नागपुर महानगर पालिका में भाजपा-शिवसेना गठबंधन सत्ता में आएगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन के पास नागपुर को देने के लिए कुछ भी नहीं है। महानगर पालिका चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भारत माता चौक से महल क्षेत्र में छत्रपति शिवाजी महाराज चौक तक मोटरसाइकिल पर एक रोड शो का नेतृत्व किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए मुझे पूरा विश्वास है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में भाजपा-शिवसेना गठबंधन अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नागपुर महानगर पालिका एवं मुंबई तथा महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों के नगर निकायों में भगवा झंडा फहराएगा।’’

नागपुर के लोगों ने देखा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शहर को कैसे बदल दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल खोखली बातें करते हैं लेकिन उनके पास देने के लिए कुछ भी नहीं है। नागपुर महानगर पालिका की 151 सीट के लिए 15 जनवरी को चुनाव होंगे। भाजपा 143 सीट पर चुनाव लड़ रही है जबकि शिवसेना ने आठ सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस सभी 151 सीट पर अकेले चुनाव लड़ रही है।

टॅग्स :नागपुरदेवेंद्र फड़नवीसबृहन्मुंबई महानगरपालिकाBJPशिव सेनाएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?