लाइव न्यूज़ :

सावधानः थूकने वाले 9 कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर रोक, सार्वजनिक जगहों पर गंदगी की तो खैर नहीं

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 3, 2019 10:57 IST

थूकने वाले 9 कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर रोक, आयुक्त ने लिया निर्णय. मनपा मुख्यालय परिसर में थूकने वालों पर दस्ते की नजर. नागपुर शहर में हर जगह साफ-सफाई हो...

Open in App
ठळक मुद्देएक कर्मचारी 30 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हुआ तो एक ठेका कर्मचारी होने के कारण वह इसमें शामिल नहीं है. सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी कर शहर को गंदा करने वाले व्यक्तियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है.

सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए नागपुर महानगरपालिका के उपद्रव शोध टीम द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में नजर रखी जा रही है. सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी कर शहर को गंदा करने वाले व्यक्तियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है. शहर में ही नहीं बल्कि सिविल लाइन्स स्थित महानगरपालिका मुख्यालय परिसर में भी इस दल द्वारा कार्रवाई की जा रही है.

परिसर में गंदगी करने वाले 9 कर्मचारियों की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश आयुक्त अभिजीत बांगर ने दिए हैं. परिसर में गंदगी करने के मामले में 12 कर्मचारियों द्वारा दंड वसूल किया गया था. साथ ही अनुशासनहीनता की कार्रवाई कर क्यों न निलंबन किया जाए, इस संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया था. लेकिन इसमें से विकास गावंडे मनपा के कर्मचारी नहीं थे.

इसी नाम के स्थानीय संस्था कर विभाग में कार्यरत विकास गावंडे को नोटिस जारी किया गया था. नाम समान होने के कारण गलती से उन्हें नोटिस जारी किया गया था. एक कर्मचारी 30 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हुआ तो एक ठेका कर्मचारी होने के कारण वह इसमें शामिल नहीं है.

जिन कर्मचारियों की वेतनवृद्धि रोकी गई उनमें सामान्य प्रशासन विभाग के कर्मचारी वाहन चालक शेखर शंखदरबार, शिक्षण विभाग के सहायक अधीक्षक अनिल कराडे, स्थानीय संस्था कर विभाग के समिति विभाग में कार्यरत मोहर्रिर भूपेंद्र तिवारी, कर संग्राहक सुनील मोहोड, कर वसूली विभाग के वित्त विभाग में वरिष्ठ श्रेणी लिपिक प्रमोद कोल्हे, स्वास्थ्य विभाग के पिछड़ा वर्ग में कार्यरत सफाई मजदूर अविनाश बन्सोड शामिल हैं।

टॅग्स :नागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

ज़रा हटकेराष्ट्रतेज-राष्ट्रप्राण-राष्ट्रध्वज!, विदर्भ के सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज को मुख्यमंत्री ने राष्ट्र को किया समर्पित, नागपुर के कस्तूरचंद पार्क में लगाया गया भव्य तिरंगा, फोटो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील