लाइव न्यूज़ :

हादसे के बाद तुरंत किया फोन, एक घंटे बाद आई एम्बुलेंस, जानें क्या हुआ...

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 13, 2021 15:54 IST

नागपुर का मामलाः युवक ने हादसे के बाद तुरंत फोन किया तो एम्बुलेंस आते-आते 1 घंटा 3 मिनट का समय बीत गया. जब एम्बुलेंस करीब में पहुंची तब तक संबंधित घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था.

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार की दोपहर 3.55 बजे के दौरान बूटीबोरी एमआईडीसी परिसर में एक व्यक्ति हादसे का शिकार हुआ.गुजर रहे एक जागरूक युवक ने तुरंत 108 को फोन कर घटना की जानकारी दी. पांच मिनट के बाद युवक को यह फोन आया कि एम्बुलेंस निकल रही है.

नागपुर: अक्सर यह दावे स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जाते रहे हैं कि किसी भी सड़क हादसे के बाद 108 को फोन किया जाए तो तुरंत एम्बुलेंस उपलब्ध हो जाएगी.

लेकिन जब एक युवक ने हादसे के बाद तुरंत फोन किया तो एम्बुलेंस आते-आते 1 घंटा 3 मिनट का समय बीत गया. जब एम्बुलेंस करीब में पहुंची तब तक संबंधित घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था. शुक्रवार की दोपहर 3.55 बजे के दौरान बूटीबोरी एमआईडीसी परिसर में एक व्यक्ति हादसे का शिकार हुआ.

उसकी हालत देखते हुए वहीं से गुजर रहे एक जागरूक युवक ने तुरंत 108 को फोन कर घटना की जानकारी दी. पांच मिनट के बाद युवक को यह फोन आया कि एम्बुलेंस निकल रही है. आपके करीब पहुंचने पर आपको फोन किया जाएगा. इसी बीच युवक ने बूटीबोरी पुलिस थाने को फोन कर दिया.

पुलिस और स्थानीय नागरिकों ने संबंधित व्यक्ति को अस्पताल भी पहुंचा दिया. करीबन 1 घंटा 3 मिनट के बाद युवक को एम्बुलेंस के चालक का फोन आया और वह उससे पता पूछने लगा. तब युवक ने चालक को बताया कि घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा दिया गया है. स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि ऐसे अनुभव अक्सर आते हैं. जब कभी हादसे के बाद 108 को फोन किया जाता है तो देरी से एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंचती है.

आखिर कहां खड़ी रहती है एम्बुलेंस? उल्लेखनीय है कि बूटीबोरी औद्योगिक क्षेत्र होने और इस इलाके में अक्सर सड़क हादसे होते रहने की वजह से 108 एम्बुलेंस की जरूरत महसूस होती रहती है. लेकिन जानकारी मिली है कि बूटीबोरी में यह एम्बुलेंस उपलब्ध ही नहीं होती है. क्योंकि इसे जामठा या टोल नाके पर रखा जाता है, जिसकी वजह से समय पर कभी भी यह जरूरतमंदों के काम नहीं आती है.

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्रडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे