नगालैंड के इतिहास में पहली महिला विधायक, हेकानी जाखालू ने रचा इतिहास, जानिए इनके बारे

By विनीत कुमार | Published: March 2, 2023 01:42 PM2023-03-02T13:42:59+5:302023-03-02T14:03:52+5:30

करीब 60 साल के इतिहास में पहली बार नगालैंड को महिला विधायक मिली है। भाजपा की सहयोगी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) की हेकानी जाखालू ने दीमापुर-3 सीट से जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है।

Nagaland gets first Woman MLA as NDPP'S Hekani Jakhalu wins from Dimapur III, Know more details about her | नगालैंड के इतिहास में पहली महिला विधायक, हेकानी जाखालू ने रचा इतिहास, जानिए इनके बारे

फोटो- ट्विटर, एनडीपीपी)

कोहिमा: पूर्वोत्तर के राज्य नगालैंड में विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ एक इतिहास भी रचा गया। भाजपा की सहयोगी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) की हेकानी जाखालू दीमापुर-3 सीट से जीत दर्ज कर नगालैंड की पहली महिला विधायक बन गई हैं। वह 48 साल की हैं। उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एजेटो झिमोमी को 1536 वोट से हराया। दिलचस्प बात ये है कि हेकानी जाखालू ने करीब 7 महीने पहले ही राजनीति में कदम रखा था।

नगालैंड 1963 में राज्य बना था। हालांकि, करीब 60 साल के बाद भी राज्य में कोई महिला अभी तक विधायक नहीं बनी थी। इस बार ये परंपरा आखिरकार टूट गई। इस बार 60 विधानसभा सीटों वाले चुनाव के लिए 184 उम्मीदवार मैदान में थे और इनमें चार महिलाएं थी।

अहम बात ये भी है कि इससे पहले तक प्रदेश में सिफ 20 महिलाओं ने ही विधानसभा चुनाव लड़ा था। साल 2018 में सबसे ज्यादा 5 महिलाएं चुनावी मैदान में उतरी थीं। जाखालू के अलावा अन्य महिला उम्मीदवारों में तेनिंग सीट पर कांग्रेस की रोजी थॉम्पसन, पश्चिमी अंगामी सीट पर एनडीपीपी की सलहौतुओनुओ और अतोइजू सीट से भाजपा की काहुली सेमा शामिल हैं।

हेकानी जाखालू- वकील और सामाजिक कार्यकर्ता

पेश से वकील और सामाजिक कार्यकर्ता हेकानी जाखलू का यह पहला चुनाव था। उन्हें 2018 में 'नारी शक्ति पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था। लंदन में पढ़ाई और अमेरिका में कुछ दिन काम करने के बाद जाखालू भारत लौट आई थीं और वकालत का अभ्यास भी उन्होंने किया।

चुनाव आयोग के पास दायर चुनावी हलफनामे के अनुसार हेकानी जाखलू की शैक्षिक योग्यताएं हैं स्नातकोत्तर की है और वे 48 साल की हैं। उनकी कुल घोषित संपत्ति 5.6 करोड़ रुपये है जिसमें 3.5 करोड़ रुपये चल संपत्ति और 2.1 करोड़ रुपये अचल संपत्ति है। 

नगालैंड से संसद पहुंची है अब तक दो महिलाएं

साल 1977 में रानो मेसे शाज़िया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के टिकट पर जीत हासिल कर लोकसभा सदस्य चुनी गई थीं। वह नगालैंड से संसद पहुंचने वाली पहली महिला थीं। उसके बाद, पिछले साल भाजपा ने नगालैंड से राज्यसभा सदस्य के रूप में एस. फांगनोन कोन्याक को नामित किया था, जिसके साथ ही नगालैंड से कोई दूसरी महिला संसद पहुंची। नगालैंड में लोकसभा और राज्यसभा की एक-एक सीट है।

Web Title: Nagaland gets first Woman MLA as NDPP'S Hekani Jakhalu wins from Dimapur III, Know more details about her

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे