लाइव न्यूज़ :

Nagaland Election Results 2023: रुझानों में एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन 23 सीटों पर आगे, सत्ता वापसी के बने आसार, एनपीएफ 1 और कांग्रेस 4 पर आगे

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 2, 2023 10:43 IST

नगालैंड विधानसभा चुनाव की 59 सीटों पर मतगणना में 36 सीटों के रूझान सामने आये हैं। जिसमें पता चल रहा है कि एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन सत्ता वापसी की ओर अग्रसर है। 36 सीटों के रूझान में एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन 23 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस भी 4 सीटों के साथ टक्कर दे रही है।

Open in App
ठळक मुद्देनगालैंड विधानसभा चुनाव की 59 सीटों पर हो रही मतगणना में 36 सीटों के रूझान सामने आये अब तक के कुल 36 सीटों के रूझान में एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन 23 सीटों पर आगे हैजिसमें एनडीपीपी 16 और भाजपा 7 सीटों पर विरोधियों से बढ़त बनाए हुए है 

Nagaland Election Results 2023: नगालैंड  में विधानसभा चुनाव में 59 सीटों पर जारी मतगणना के शुरूआती रूझानों से पता चल रहा है कि एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन सत्ता वापसी की ओर अग्रसर है। अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार कुल 36 सीटों के रूझान सामने आये हैं, जिसमें एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन 23 सीटों पर आगे है। जिसमें एनडीपीपी 16 और भाजपा 7 सीटों पर विरोधियों से आगे हैं। 

वहीं एनपीएफ और कांग्रेस की बात करें तो एनपीएस 1 सीट पर और कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है। राज्य में सरकार बनाने के लिए बहुमत के लिए 31 सीट की जरूरत है। एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन फिलहाल की स्थिति में मजबूत होता हुआ दिखाई दे रहा है और उसे कांग्रेस और एनपीएफ से कोई खास टक्कर मिलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है।

नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच बृहस्पतिवार सुबह राज्य में 16 मतदान केंद्रों पर मतगणना शुरू हुई। राज्य में 60 सदस्यीय विधानसभा की 59 सीट पर चार महिलाओं व 19 निर्दलीय समेत 183 प्रत्याशी मैदान में हैं। जुन्हेबोटो जिले में आकुलुटो सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी एवं निर्वतमान विधायक काजहेटो किन्मी निर्विरोध विजय घोषित किए गए हैं।

राज्य में 27 फरवरी को मतदान हुआ था। अधिकारी ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे डाक मतपत्रों की गिनती के साथ शुरू हुई, जिसके बाद ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के मतों की गिनती की जाएगी। उन्होंने बताया कि 16 मतगणना केंद्रों पर राज्य तथा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) द्वारा त्रिस्तरीय सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सीटों की साझेदारी के तहत क्रमश: 40 और 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं 2003 तक राज्य में शासन करने वाली कांग्रेस ने 23 उम्मीदवार उतारे हैं।

टॅग्स :नगालैंड विधानसभा चुनाव 2023BJPकांग्रेसनागालैंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत