लाइव न्यूज़ :

नगालैंड विधानसभा चुनाव 2023ः एनडीपीपी और भाजपा में गठबंधन, जानें कौन कितनी सीट पर लड़ेगा चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2022 13:46 IST

Nagaland Assembly Elections 2023: एनडीपीपी 2017 में अस्तित्व में आयी थी और वह 2018 के विधानसभा चुनाव में चुनाव पूर्व गठबंधन के लिए भाजपा को राजी करने में सफल रही थी जो तत्कालीन सत्तारूढ़ नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) की सहयोगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देएनडीपीपी 40 सीटों पर और भाजपा 20 सीटों पर चुनाव में उतरी थी।निर्वाचन क्षेत्र में उनके बीच मैत्री मुकाबला नहीं होगा।नगालैंड विधानसभा में कुल 60 सीट हैं।

कोहिमाः  सभी राजनीतिक अटकलों पर विराम लगाते हुए सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2023 में मिलकर नगालैंड विधानसभा चुनाव लड़ने की मंगलवार को पुन: पुष्टि की।

 

 

दोनों दलों की ओर से जारी संयुक्त बयान के अनुसार एनडीपीपी विधानसभा की 40 तथा भाजपा 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में उनके बीच मैत्री मुकाबला नहीं होगा। नगालैंड विधानसभा में कुल 60 सीट हैं।

एनडीपीपी 2017 में अस्तित्व में आयी थी और वह 2018 के विधानसभा चुनाव में चुनाव पूर्व गठबंधन के लिए भाजपा को राजी करने में सफल रही थी जो तत्कालीन सत्तारूढ़ नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) की सहयोगी थी। तब एनडीपीपी 40 सीटों पर और भाजपा 20 सीटों पर चुनाव में उतरी थी।

एनडीपीपी ने तब 18 और भाजपा ने 12सीटें जीती थी। इन दोनों दलों ने एनपीपी के दो तथा जदयू के एक एवं एक निर्दलीय विधायक के समर्थन से सरकार बनायी। इस तरह राज्य में एनपीएफ के 15 साल के शासनकाल का खत्मा हुआ था। 

टॅग्स :BJPजेपी नड्डाjp nadda
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?