लाइव न्यूज़ :

Nagaland Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने 21 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, 60 सीट पर 27 फरवरी को चुनाव, यहां देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2023 16:47 IST

Nagaland Assembly Elections 2023: नगालैंड की सभी 60 सीट के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना दो मार्च को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देनगालैंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. थेरी को दिमापुर-1 से उम्मीदवार बनाया गया है।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी।दिमापुर-2 से एस अमेंटो चिस्ती, दिमापुर-3 से वी लासुह और टेनिंग से रोजी थॉमस को उम्मीदवार बनाया गया है।

Nagaland Assembly Elections 2023:कांग्रेस ने नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, नगालैंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. थेरी को दिमापुर-1 से उम्मीदवार बनाया गया है।

 

उम्मीदवारों की सूची जारी किए जाने से एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी, जिसमें प्रत्याशियों के नामों को स्वीकृति प्रदान की गई थी। दिमापुर-2 से एस अमेंटो चिस्ती, दिमापुर-3 से वी लासुह और टेनिंग से रोजी थॉमस को उम्मीदवार बनाया गया है।

नगालैंड की सबसे पुरानी क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी, नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) ने शुक्रवार को इस पूर्वोत्तर राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए अपने 16 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। एनपीएफ के कार्यकारी अध्यक्ष अपोंग पोंगेनर ने 16 उम्मीदवारों के नाम पढ़कर सुनाए जिनमें फेक सीट के वास्ते विधायक दल के नेता कुझोलुजो निएनू का नाम भी शामिल हैं।

एनपीएफ अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. शूरहोजेली लिजीत्सू ने कहा, “एनपीएफ नगालैंड में एकमात्र व्यवहार्य क्षेत्रीय राजनीतिक दल है जिसकी जड़ें नगा लोगों के अद्वितीय इतिहास में समायी हुई है और इस तरह, हम नगा लोगों की पहचान का प्रतिनिधित्व करते हैं, हम नगा लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं।” 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023नगालैंड विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेसBJPमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है