लाइव न्यूज़ :

नगालैंडः सरकारी स्कूल के तदर्थ शिक्षकों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, सरकार ने चेताया

By भाषा | Updated: September 27, 2022 20:14 IST

Open in App

कोहिमा, 27 सितंबर नगालैंड के सरकारी स्कूलों में कार्यरत एक हजार से ज्यादा तदर्थ शिक्षकों ने अपनी सेवा को नियमित करने की मांग को लेकर मंगलवार को लगातार दूसरे दिन अपना आंदोलन जारी रखा। वहीं, स्कूल शिक्षा निदेशालय ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है और ‘ काम नहीं वेतन नहीं’ नियम लागू कर दिया है।

‘ऑल नगालैंड एडहॉक टीचर्स ग्रुप’ (एएनएटीजी)-2015 बैच के 1166 सदस्यों को 1994 से 2012 तक राज्य के विभिन्न स्कूलों में नियुक्त किया गया था। वे नागरिक सचिवालय के बाहर तख्तियां और बैनर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

स्कूल शिक्षा निदेशालय के प्रधान निदेशक तवासीलन के. ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एएनएटीजी-2015 बैच के सदस्यों की 'अवैध नियुक्तियां' नहीं हैं, बल्कि उन्हें अलग-अलग समय पर स्वीकृत पदों के लिए "उचित मानदंडों का पालन किए बिना अनियमित रूप से" नियुक्त किया गया था।

उन्होंने कहा, “ ऐसा नहीं है कि हम उन्हें नियमित नहीं करना चाहते, लेकिन विभाग और सरकार उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के आदेशों की वजह से मजबूर है जिसमें कहा गया है कि किसी भी तदर्थ नियुक्ति को नियमित नहीं किया जा सकता है।”

प्रधान निदेशक ने बताया कि विभाग ने शिक्षकों को सलाह दी है कि वे अदालत जाएं और उसके आदेश पर स्थगन लें जिसके बाद विभाग निश्चित रूप से उनकी सेवा को नियमित करने की राज्य कैबिनेट को सिफारिश करेगा।

एएनएटीजी-2015 बैच के प्रवक्ता बेंडंडगटेम्सु ओज़ुकुम ने संवाददाताओं से कहा कि वे विभिन्न स्कूलों से यहां आए हैं जिनमें राज्य के दूर-दराज़ के इलाकों में स्थित विद्यालय भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, “यह दूसरी बार है कि जब हम अपनी सेवा को नियमित कराने के लिए इकट्ठा हुए हैं।”

ओज़ुकुम ने विभाग के काम पर लौटने या कार्रवाई का सामना करने वाले निर्देश को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और कहा कि तदर्थ शिक्षक अपनी वास्तविक मांग के पूरा होने तक लड़ाई जारी रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी