लाइव न्यूज़ :

भाजपा अध्यक्ष नड्डा का दावा: बंगाल में टीकाकरण सबसे कम, फर्जी वैक्सीनेशन कैंप ज्यादा

By भाषा | Updated: June 30, 2021 07:12 IST

नड्डा ने यह भी दावा किया कि राज्य में ‘‘चुनाव बाद संगठित हिंसा’’ हो रही है और यहां महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद महिलाओं को उत्पीड़न का शिकार होना पड़ रहा है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘अगर आप आंकड़े देखें तो देश के बाकी राज्यों की तुलना में पश्चिम बंगाल में टीकाकरण कम हुआ है।’’

Open in App
ठळक मुद्देराज्य सरकार के पोर्टल के अनुसार पश्चिम बंगाल की आबादी लगभग 9.13 करोड़ है।जगत प्रकाश नड्डा ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो बनर्जी टीकाकरण अभियान को लेकर रोज-रोज अपने बयान बदल रही हैं।नड्डा ने कहा कि चुनाव बाद हिंसा ने राज्य प्रशासन की असफलता को साफ-साफ दिखाया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में कोविड-19 का टीकाकरण प्रतिशत सबसे कम है और फर्जी टीकाकरण शिविर भी लगाए जा रहे हैं। तृणमूल ने इस पर पलटवार करते हुए दावा किया कि केंद्र राज्य को पर्याप्त टीका उपलब्ध कराने में नाकाम रहा है।

केंद्र सरकार की एक वेबसाइट के अनुसार, राज्य में मंगलवार सुबह नौ बजे तक टीके की कुल 2.14 करोड़ खुराक दी गई, जिसमें 48.64 लाख दूसरी खुराक शामिल है। राज्य सरकार के पोर्टल के अनुसार पश्चिम बंगाल की आबादी लगभग 9.13 करोड़ है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह इकलौता राज्य है जहां आपको फर्जी टीकाकरण शिविर संचालित होते मिल जाएंगे। हमने कभी फर्जी टीकाकरण के बारे में नहीं सुना है। यहां तक कि तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमि चक्रवर्ती को भी फर्जी टीका लग गया है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो बनर्जी टीकाकरण अभियान को लेकर रोज-रोज ‘‘अपने बयान बदल रही हैं’’ और केन्द्र सरकार द्वारा राज्यों को नि:शुल्क टीका उपलब्ध कराए जाने के बावजूद राज्य सरकार इस प्रक्रिया में असफल हुई है।

कोलकाता में संदेहास्पद शिविर का आयोजन करने के मामले में हाल ही में इस टीका शिविर के सरगना सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस शिविर में कई लोगों ने टीका भी लगवाया था। भाजपा अध्यक्ष राज्य में विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद पार्टी की बंगाल इकाई की पहली कार्यकारिणी समिति की बैठक को ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे।

नड्डा ने कहा कि चुनाव बाद हिंसा ने राज्य प्रशासन की असफलता को साफ-साफ दिखाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के आधार कार्ड और राशन कार्ड छीन लिए गए और पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है। उन्होंने सवाल किया, ‘‘यह सबकुछ एक महिला मुख्यमंत्री के शासन में हुआ है। महिलाएं तमाम उत्पीड़न झेल रही हैं। अगर महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं तो पश्चिम बंगाल के लोगों को तृणमूल कांग्रेस कैसा शासन दे रही है?’’

भाजपा अध्यक्ष के आरोपों से इनकार करते हुए तृणमूल के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने दावा कि केंद्र का टीकाकरण कार्यक्रम ‘‘अव्यवस्था’’ में है और केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल को पर्याप्त टीका उपलब्ध कराने में नाकाम रही है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीटीएमसीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया