एन रंगासामी ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली

By भाषा | Published: May 7, 2021 02:21 PM2021-05-07T14:21:26+5:302021-05-07T14:21:26+5:30

N. Rangasamy sworn in as Chief Minister of Puducherry | एन रंगासामी ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली

एन रंगासामी ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली

पुडुचेरी, सात मई एआईएनआरसी नेता एन रंगासामी ने शुक्रवार को यहां राज निवास में हुए एक संक्षिप्त समारोह में पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदराराजन ने रंगासामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वह चौथी बार मुख्यमंत्री बने हैं।

उन्होंने ईश्वर को साक्षी मानकर तमिल भाषा में पद की शपथ ली।

शुक्रवार को केवल रंगासामी ने शपथ ली।

वह राजग सरकार की अगुवाई करेंगे जिसमें एआईएनआरसी और भारतीय जनता पार्टी शामिल हैं।

एआईएनआरसी पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी और भाजपा के अन्य मंत्रियों को अगले कुछ दिनों में शपथ दिलाई जाएगी।

इससे पहले, मुख्य सचिव अश्विन कुमार ने रंगासामी को मुख्यमंत्री नियुक्त करने वाली, राष्ट्रपति की अधिसूचना को पढ़ा।

यह समारोह दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर शुरू हुआ और महज पांच मिनट तक चला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: N. Rangasamy sworn in as Chief Minister of Puducherry

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे