लाइव न्यूज़ :

पेगासस विवाद पर सीएम ममता का वार-आपातकाल से भी ज्यादा गंभीर, विपक्ष एकजुट हो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 28, 2021 15:42 IST

पश्चिम बंगाल के नाम परिवर्तन का मुद्दा भी उठाया और प्रधानमंत्री से कहा कि यह लंबे समय से लंबित विषय है, जिसका समाधान किया जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और इसे प्रोटोकॉल का हिस्सा बताया।प्रधानमंत्री को जासूसी विवाद पर एक सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए।उच्चतम न्यायालय नीत जांच कराने पर फैसला करना चाहिए।

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पेगासस विवाद पर कहा कि स्थिति बहुत गंभीर है, आपातकाल से भी ज्यादा गंभीर है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पेगासस स्पाईवेयर विवाद को लेकर बुधवार को सरकार पर तीखा हमला किया। 

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने दिल्ली में कहा कि यह एक गंभीर मामला (पेगासस) है, जहां जान, संपत्ति और सुरक्षा शामिल है। ममता बनर्जी कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगी। ममता बनर्जी ने कहा, "मेरा फोन हैक हो गया है। अभिषेक (बनर्जी) का फोन पहले ही हैक हो चुका है। प्रशांत किशोर भी। अगर आप एक फोन हैक करते हैं, तो आप कई फोन हैक कर सकते हैं।"

ममता बनर्जी ने विपक्ष का चेहरा बनाए जाने के संबंध में कहा कि मैं एक साधारण कार्यकर्ता हूं, एक कार्यकर्ता ही बनी रहना चाहती हूं। मैं राजनीतिक ज्योतिषी नहीं हूं, स्थिति पर निर्भर करता है; अगर कोई और नेतृत्व करता है तो उससे कोई समस्या नहीं है।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि विपक्षी पार्टियों की एकता अपने आप आकार ले लेगी। हालांकि, वह नेतृत्व की भूमिका निभाने के सवालों को टाल गई। बंगाल विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी के शानदार जीत हासिल करने के बाद बनर्जी पहली बार राष्ट्रीय राजधानी आई हैं।

 

टॅग्स :पेगासस स्पाईवेयरसंसद मॉनसून सत्रममता बनर्जीनरेंद्र मोदीकांग्रेसराहुल गांधीपश्चिम बंगालप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब