लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस की जांच कर रहे CBI एसपी का ट्रांसफर, तेजस्वी का आरोप नीतीश कुमार ने कराया तबादला

By भारती द्विवेदी | Updated: August 23, 2018 14:44 IST

तेजस्वी ने अपने ट्वीट में राज्यपाल के तबादले पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि नीतीश कुमार के कहने पर ही राज्यपाल को हटाया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 23 अगस्त: बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका रेप कांड की जांच कर रहे सीबीआई के एसपी जेपी मिश्रा का तबादला हो गया है। जेपी मिश्रा की जगह देवेंद्र सिंह को इस केस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जेपी मिश्रा की नियुक्ति पटना डीआईजी ऑफिस में किया गया है। 21 अगस्त को गृह मंत्रालय द्वारा सीबीआई के कई अधिकारियों तबादला किया गया है। उसी तबादले में जेपी मिश्रा को डीआईजी ऑफिस में नियुक्त किया गया है। जेपी मिश्रा को केस से हटाने को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं। विपक्ष इस बात को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा रहा है।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जेपी मिश्रा का तबादला नीतीश कुमार के कहने पर किया गया है। तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए लिखा है- 'तो बिहार के राज्यपाल के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीबीआई एसपी का भी ट्रांसफर कर दिया। कल वो हाईकोर्ट में मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप कांड के मामले पर प्रगति रिपोर्ट जमा करने वाले थे। जांच ब्रजेश ठाकुर के डायरी से "पटना सर" तक पहुंच रही थी। चाचा, रुको और देखो, वह कौन है?'

गौरतलब है कि मामला सामने आने के बाद से ही तेजस्वी लगातार पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और बिहार सरकार में मंत्री सुरेश शर्मा के इस्तीफे की मांग करते रहे है। हाल ही में ट्वीट करके तेजस्‍वी ने लिखा था कि मुजफ्फरपुर कांड में इस्तीफा देनी वाली पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने बिहार सरकार में मंत्री सुरेश शर्मा के इस्तीफ़े की मांग की है। इसका मतलब यह है कि वे सुरेश शर्मा की इस कांड में संलिप्तता से अवगत हैं। अगर मंजू वर्मा से इस्तीफा लिया गया तो सुरेश शर्मा से क्यों नहीं? 

बता दें कि बीते दिनों ब्रजेश ठाकुर द्वारा संचालित मुजफ्फरपुर शेल्‍टर होम में 34 नाबालिक लडकियों के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया था। आरोप था कि इस मामले के मुख्‍य आरोपी ब्रजेश ठाकुर और मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा के बीच बातचीत होती थी। इन आरोपों के बीच नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री मंजू वर्मा ने 8 अगस्त को समाज कल्याण मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सीबीआई ने मंजू वर्मा के पटना समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की थी।

टॅग्स :मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलानितीश कुमारतेजस्वी यादवसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी