लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुरः सास और दमाद में हुआ प्यार, दोनों ने भागकर रचा ली शादी, पुलिस ने भेजा जेल

By एस पी सिन्हा | Updated: July 2, 2021 20:10 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के भौराकलां थाना क्षेत्र का मामला है. घर में हंगामा होते देख किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

Open in App
ठळक मुद्देगांव में सास और दामाद की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है.गांव की रहने वाली महिला ने अपनी बेटी की शादी की थी.शादी करके 10 महीने बाद जबरन घर में आये हैं.

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक सास ने अपने ही दामाद से शादी रचा ली.

 

इस शादी की खबर फैलते ही परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया. यह शादी चर्चा का विषय बन गया है. सास और दामाद की प्रेम कहानी जंगल की आग की तरह फैल गई है. महिला के पति और उसकी बेटी को जब इस मामले की जानकारी मिली तो घर में खूब बवाल हुआ. प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के भौराकलां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपनी बेटी की शादी की थी.

बेटी की शादी के बाद उसे अपने दामाद से प्यार हो गया. इसके बाद दोनों 10 महीने पहले घर से भाग निकले. परिजनों ने उनके फरार होने के बाद किसी तरह कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई. अब 10 महीने बाद दोनों कोर्ट मैरिज करके घर वापस लौटे. इस पर महिला की बेटी ने आपत्ति जताई तो घर में हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. घर में हंगामा होते देख किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई. पुलिस के सामने सास और दामाद एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे. मामले को बढ़ता देख पुलिस ने दोनों का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया.

फिलहाल गांव में सास और दामाद की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने से परिवार के लोगों ने दोनों से किनारा कर लिया है. भौराकलां थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी एक सास ने अपने दामाद से शादी रचा ली है. वह शादी करके 10 महीने बाद जबरन घर में आये हैं.

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू